[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

बालु लदा दो बाइक की जप्ति के साथ दो बालु चोर गिरफ्तार, खोये हुए दो मोबाइल बरामद कर किया गया वास्तविक मालिक को सुपुर्दगुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित कराने को लेकर पदाधिकारी करेंगे विद्यालयों का निरीक्षण: सौरभ जोरवाललोक जनशक्ति पार्टी (R) के द्वारा कल घुमधाम से मनाया जाएगा बाबा साहेब के जयंतीकुंडवा चैनपुर रेलवे स्टेशन बना जंग का मैदान, दो कार्यरत स्टेशन मास्टर के बीच जमकर हुई मारपीटइंडिया के सबसे ज्यादा पॉपुलर सिंगर बने नितेश सिंह यादवबैरगनिया पुलिस को मिली बड़ी कमयाबी, 300 लीटर अवैध शराब नष्ट भवानीपुर, बलुआ, बलुआ गुआबरी में सीमा जागरण मंच के तत्वाधान में मेडिकल कैंप का हुआ आयोजन आदर्श नहीं अभिशाप बना चकियाआलमपुर कोदरिया में महान सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गईअरवल जदयू परिवार की ओर से बिहार के माननीय मुख्यमंत्री को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने पर हार्दिक बधाई
कैमूरबिहारराज्य

रामगढ़ थाना क्षेत्र में अवैध शराब के साथ बाइक बरामद, चालक फरार

रामगढ़ थाना क्षेत्र में अवैध शराब के साथ बाइक बरामद, चालक फरार

कैमूर रामगढ़ संवाददाता मंटू प्रसाद की रिपोर्ट 

रामगढ़ कैमूर: रामगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक मोटरसाइकिल से भारी मात्रा में देसी एवं अंग्रेजी शराब बरामद की है। यह कार्रवाई कान्हीँ सड़क पर की गई।

पुलिस के अनुसार, गश्ती के दौरान एक सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

तलाशी लेने पर बाइक से 200 एमएल के 46 पीस ब्ल्यू लाइम देसी शराब, रॉयल स्टैक 750 एमएल के 9 पीस, वन मोर नेक्स्ट 375 एमएल का 1 पीस तथा ब्लेंडर प्राइड 375 एमएल का 1 पीस बरामद किया गया। कुल मिलाकर 16.700 लीटर शराब जब्त की गई है।

पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है। गाड़ी मालिक एवं अज्ञात चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Check Also
Close