[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

परीक्षा परिणाम छात्रों के जीवन में एक महत्वपूर्ण और भावनात्मक क्षण होता है:- निवेदिता सिन्हाखाद कालाबाजारी के ख़िलाफ़ मोतिहारी डीएम एक्टिव, जिले के सभी दुकान का जांच एवं…राज्य में 9वीं रैंक लाकर पल्लवी पांडेय ने बढ़ाया मान, ज्ञान गंगा कोचिंग में हुआ सम्मानहिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के सदस्यता अभियान का जायजा लेने पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमनमैट्रिक परीक्षा में खुशबू ने 463 अंक लाकर बढ़ाया मान, लोगों ने दी बधाईअवैध खनन कर ले जा रहे एक ट्रेक्टर व एक बाइक जप्त, चालक सहित ( लाईनर ) बालु चोर गिरफ्तारऋषि कुमार ने जिले में दावथ प्रखंड का नाम किया रौशनस्टार मैथमेटिक्स क्लासेस में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजनबिहार राजनीति में हलचल.. CM नीतीश ने विधान परिषद से दिया इस्तीफासुप्रिया बनी बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 के टॉपर नंबर 8, गांव फखरपुर सहित जिले का नाम किया रोशन 
पटनाबिहारराज्य

परीक्षा परिणाम छात्रों के जीवन में एक महत्वपूर्ण और भावनात्मक क्षण होता है:- निवेदिता सिन्हा

परीक्षा परिणाम छात्रों के जीवन में एक महत्वपूर्ण और भावनात्मक क्षण होता है:- निवेदिता सिन्हा

रिपोर्ट चारोधाम मिश्रा 

परीक्षा परिणाम छात्रों के जीवन में एक महत्वपूर्ण और भावनात्मक क्षण होता है:- निवेदिता सिन्हा

पटना (बिहार)राजधानी पटना के एजी कालोनी स्थित आर.सी.सेंट्रल स्कूल के तत्वावधान में वार्षिक परीक्षा परिणाम की घोषणा की गई।

जिसका विधिवत उद्घाटन सुविख्यात शिक्षाविद्, समाजसेविका एवं राष्ट्र सेविका समिति, दक्षिण बिहार प्रांत की सह कार्यवाहिका श्रीमती निवेदिता सिन्हा जी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक श्री राम इकबाल शर्मा, श्रीमती नैना सिंह , श्रीमती प्रियंका कुमारी सहित अन्य अतिथियों के सौम्य उपस्थिति में मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन व पुष्पार्चन कर किया गया। विद्यालय के छात्र -छात्राओं के द्वारा वंदना की प्रस्तुति दी गई।

अपने उद्बोधन में श्रीमती निवेदिता सिन्हा जी ने कहा कि –‘परीक्षा परिणाम छात्रों के जीवन में एक महत्वपूर्ण और भावनात्मक क्षण होता है जो वर्ष भर के कड़ी मेहनत, प्रतीक्षा और आशा – निराशा के बाद आता है।यह न केवल शैक्षणिक सफलता का आकलन है बल्कि छात्रों के आत्मविश्वास और भविष्य की दिशा को भी प्रभावित करता है।

आज के दिन विद्यार्थियों को न अधिक निराश और न अति उत्साह में आने की आवश्यकता है बल्कि अपने आप में विश्लेषण करने की आवश्यकता है बल्कि आखिर परिणाम आशा के अनुरूप क्यों नहीं आया और यदि बेहतर आया तो इसे और अधिक बेहतर कैसे किया जा सकता है।

सबसे सुखद स्थिति यह है कि आज इतनी अधिक संख्या में अभिभावक बंधु-भगिनी यहां उपस्थित हैं, देखकर मन प्रफुल्लित है।आप सबों को देखकर मैं आश्वस्त हूं कि अपने सभी बच्चों का सर्वांगीण विकास संभव होगा।

Check Also
Close