[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

भदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेला
अरवलबिहारराज्य

अरवल की बेटियों ने बढ़ाया मान, मैट्रिक परीक्षा 2026 में टॉप टेन में बनाई जगह

अरवल की बेटियों ने बढ़ाया मान, मैट्रिक परीक्षा 2026 में टॉप टेन में बनाई जगह

अरवल। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया गया है। इस बार अरवल जिले की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का मान बढ़ाया है। टॉप टेन सूची में जिले की दो छात्राओं ने अपनी जगह बनाई है।

फखरपुर हाई स्कूल की सुप्रिया कुमारी ने 483 अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर आठवां स्थान हासिल किया है। वहीं, कुर्था हाई स्कूल की नंदनी कुमारी ने 481 अंक लाकर दसवां स्थान प्राप्त किया है। दोनों छात्राओं की इस उपलब्धि से उनके विद्यालय, परिवार और पूरे जिले में खुशी का माहौल है।

प्लस टू उच्च विद्यालय फखरपुर के प्रधानाध्यापक नारायण शर्मा ने सुप्रिया कुमारी को बधाई दिया है उन्होंने कहा कि सुप्रिया कुमारी ने विद्यालय का नाम रोशन किया है।

Check Also
Close