
बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जारी, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने घोषित किया परिणाम
15 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी हुए थे शामिल
एक बार फिर लड़कियों ने मारी बाजी
टॉपर्स में जमुई-वैशाली की 2 छात्राएं
81.79 फीसदी परीक्षार्थी हुए पास
टोटल 12 लाख 35 हजार छात्र हुए सफल
सफल परीक्षार्थियों में छात्रों से ज्यादा छात्राएं
1 से 7 अप्रैल के बीच असफल अभ्यर्थी कर सकेंगे पुनर्मूल्यांकन का आवेदन
प्रथम स्थान पर आने वाली दो छात्राओं को 492 अंक
सिमुलतला जमुई की पुष्पांजलि बनी टॉपर
वैशाली की सबरीन परवीन भी संयुक्त टॉपर
उच्च माध्यमिक विद्यालय वैशाली की छात्रा है सबरीन
4 लाख 43 हजार 723 परीक्षार्थी को प्रथम श्रेणी
4 लाख 75 हजार 511 छात्र द्वितिय श्रेणी
तृतीय श्रेणी में सफल होने वाले छात्रों की संख्या 3 लाख 3 हजार 103
कुल सफल छात्राओं की संख्या 6 लाख 34 हजार 353
सफल छात्रों की संख्या 6 लाख 1 हजार 390
टॉपर्स को मिलेगी अब दोगुनी राशि




















