[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

DM-SP की दो टूक: डीजे बजाया तो होगी कार्रवाई, मुहर्रम को लेकर सख्त निर्देश जारीलखनऊ अग्निकांड में 15 छात्रों की मौत के बाद जागा प्रशासन, कोचिंग और अस्पतालों की होगी कड़ी जांचपदभार ग्रहण करने के साथ ही एक्शन मोड में जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव मोतिहारीबिहार से यूपी तक पहुंची भारत भूषण तिवारी एनकाउंटर की आग, इंसाफ के लिए सड़कों पर उतरा चंदौलीअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बाबा झुमराज धाम बटिया में योग शिविर का हुआ आयोजन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीपीएम स्कूल, जहानाबाद में योग कार्यक्रम आयोजित13 साल से फरार 50 हजार का इनामी पॉक्सो आरोपी गिरफ्तार, हिमाचल में छिपा ये था शातिरघोरदौड़ पोखर की जांच करने पहुंचीं एसडीओ मंगला कुमारी, ग्रामीणों की शिकायत पर अधिकारियों ने किया निरीक्षणचन्दौली पुलिस ने रचा कीर्तिमान: जिले के सभी 16 थानों को एक साथ मिला ISO सर्टिफिकेटसड़क सुरक्षा समिति की बैठक में गुड सेमेरिटन पुरस्कार से सम्मानित हुए दो राहवीर, सांसद राधामोहन सिंह ने किया सम्मानित
Crime Newsबिहारराज्यसीतामढ़ी

बैरगनिया पुलिस ने 1405.925लीटर अवैध शराब पर चलाया बुलडोजर, मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में हुआ विनष्टिकरण

बैरगनिया पुलिस ने 1405.925लीटर अवैध शराब पर चलाया बुलडोजर, मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में हुआ विनष्टिकरण

सीतामढ़ी। बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने और जब्त प्रदर्शों के निष्पादन की कड़ी में रविवार को बैरगनिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली। वरीय अधिकारियों के निर्देशानुसार, रविवार को बैरगनिया थाना परिसर में भारी मात्रा में जब्त की गई अवैध शराब का विधिवत विनष्टिकरण किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस द्वारा बीते दिनों चलाए गए विभिन्न छापेमारी अभियान के दौरान दर्ज 14 अलग-अलग कांडों में जब्त शराब को नष्ट करने का निर्णय लिया गया था।

पुलिस बल की मौजूदगी में थाना परिसर के अंदर ही एक बड़ा गड्डा खोदकर शराब की बोतलों और पाउच को नष्ट किया गया। मजिस्ट्रेट की रही कड़ी निगरानी शराब विनष्टिकरण की यह प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ नामित मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में संपन्न हुई।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, विनष्ट की गई शराब का विवरण, कुल मात्राः 1405.925 लीटर जिसमें देसी एवं विदेशी शराब शामिल है, पुलिस ने बोतलों को फोड़कर और पाउच को काटकर बहाया। इस दौरान उपस्थित=पदाधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब के विरुद्ध पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

शराब कारोबारियों पर नकेल कसने के लिए क्षेत्र में लगातार गश्त और छापेमारी की जा रही है। इस अवसर पर थाने के कई पुलिस पदाधिकारी और संबंधित विभाग के कर्मी मुख्य रूप से उपस्थित थे।।

Check Also
Close