[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

परीक्षा परिणाम छात्रों के जीवन में एक महत्वपूर्ण और भावनात्मक क्षण होता है:- निवेदिता सिन्हाखाद कालाबाजारी के ख़िलाफ़ मोतिहारी डीएम एक्टिव, जिले के सभी दुकान का जांच एवं…राज्य में 9वीं रैंक लाकर पल्लवी पांडेय ने बढ़ाया मान, ज्ञान गंगा कोचिंग में हुआ सम्मानहिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के सदस्यता अभियान का जायजा लेने पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमनमैट्रिक परीक्षा में खुशबू ने 463 अंक लाकर बढ़ाया मान, लोगों ने दी बधाईअवैध खनन कर ले जा रहे एक ट्रेक्टर व एक बाइक जप्त, चालक सहित ( लाईनर ) बालु चोर गिरफ्तारऋषि कुमार ने जिले में दावथ प्रखंड का नाम किया रौशनस्टार मैथमेटिक्स क्लासेस में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजनबिहार राजनीति में हलचल.. CM नीतीश ने विधान परिषद से दिया इस्तीफासुप्रिया बनी बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 के टॉपर नंबर 8, गांव फखरपुर सहित जिले का नाम किया रोशन 
पूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

खाद कालाबाजारी के ख़िलाफ़ मोतिहारी डीएम एक्टिव, जिले के सभी दुकान का जांच एवं…

खाद कालाबाजारी के ख़िलाफ़ मोतिहारी डीएम एक्टिव, जिले के सभी दुकान का जांच एवं…

रिपोर्ट सुजीत कुमार 

मोतिहारी: दिनांक 31.03.2026 को जिलाधिकारी, पूर्वी चम्पारण, श्री सौरभ जोरवाल के निदेश पर जिले के सीमावर्ती प्रखंडों में उर्वरक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण अनुमंडल पदाधिकारी, रक्सौल एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, रक्सौल के स्तर से किया गया।

निरीक्षण के दौरान आदापुर प्रखंड में अवस्थित मे0 विजय खाद बीज भंडार, यमुनापुर एवं विजय खाद भंडार, श्यामपुर चैक, आदापुर के गोदाम की जांच की गई।

जांच के क्रम में यह पाया गया कि पाॅस मशीन में उपलब्ध उर्वरक एवं गोदाम में भौतिक रूप से उपलब्ध उर्वरक की मात्रा में भिन्नता पाई गई। जिसको लेकर उक्त प्रतिष्ठान के गोदाम को सील कर दिया गया है एवं प्राथमिकी दर्ज करने हेतु अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

इसके अलावे महुआवा एसएसएसबी द्वारा तस्करी के नियत से ले जा रहे लगभग 55 बैग यूरिया को जप्त किया गया है। वहीं प्रखंड कृषि पदाधिकारी ढ़ाका द्वारा विभिन्न उर्वरक प्रतिष्ठानों की जांच की गई।

प्रखंड कृषि पदाधिकारी द्वारा मे0 चैधरी खाद भंडार, मे0 रमेश चैधरी खाद बीज भंडार, कुंडवा चैनपुर, मे0 महालक्ष्मी खाद बीज भंडार, कुंडवा चैनपुर, ढ़ाका , मे0 दुर्गा खाद बीज भंडार, कुण्डवा चैनपुर, ढ़ाका एवं साहु इंटरप्राईजेज, कुंडवा चैनपुर, ढ़ाका, खरूआ चैनपुर पैक्स, ढाका के प्रतिष्ठान की जांच की गई।

प्रखंड कृषि पदाधिकारी, ढ़ाका के स्तर से उक्त प्रतिष्ठानों के पाॅस मशीन में उपलब्ध उर्वरक एवं गोदाम में भौतिक रूप से उपलब्ध उर्वरक की जांच की गई। साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी, सिकरहना एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सिकरहना द्वारा संयुक्त रूप से घोड़ासहन प्रखंड अंतर्गत अवस्थित उर्वरक प्रतिष्ठानों की जांच की गई।

जांच के क्रम में मे0 ओम साई कृषि सेवा केंद्र, चम्पापुर घोड़ासहन पाया गया कि उक्त प्रतिष्ठान के पाॅस में अंकित उर्वरक एवं भंडार में भौतिक रूप से उपलब्ध उर्वरक में भिन्नता पाई गई। उक्त प्रतिष्ठान के विरूद्ध उर्वरक नियंत्रण आदेश के सुसंगत धाराओं के तहत अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

घोड़ासहन में ही मे0 यादव खाद भंडार चम्पापुर घोड़ासहन के गोदाम में 300 बैग यूरिया पाया गया। प्रोपराईटर के अनुपस्थित रहने के कारण पाॅस एवं संबंधित अभिलेख की जांच नहीं हो पाई।

तत्काल गोदाम को सील कर अग्रेतर कार्रवाई किया जा रहा है।
वहीं जीतना थाना द्वारा बनकटवा नहर के समीप दो बाईक पर आठ बैग रखे यूरिया को जप्त किया गया है। जप्त मोटरसाईकिल एवं लदे यूरिया को जप्त कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

Check Also
Close