[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के सदस्यता अभियान का जायजा लेने पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमनमैट्रिक परीक्षा में खुशबू ने 463 अंक लाकर बढ़ाया मान, लोगों ने दी बधाईअवैध खनन कर ले जा रहे एक ट्रेक्टर व एक बाइक जप्त, चालक सहित ( लाईनर ) बालु चोर गिरफ्तारऋषि कुमार ने जिले में दावथ प्रखंड का नाम किया रौशनस्टार मैथमेटिक्स क्लासेस में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजनबिहार राजनीति में हलचल.. CM नीतीश ने विधान परिषद से दिया इस्तीफासुप्रिया बनी बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 के टॉपर नंबर 8, गांव फखरपुर सहित जिले का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जारी, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने घोषित किया परिणाममौत बनकर दौड़ा ‘बालू से लद्दाख ट्रक’, सूरत से लौटे इकलौते चिराग को ओवरलोड ट्रक ने बुझायामैट्रिक परीक्षा में पल्लवी ने 482 अंक लाकर बढ़ाया रामगढ़ का मान
अरवलबिहारराज्य

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के सदस्यता अभियान का जायजा लेने पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के सदस्यता अभियान का जायजा लेने पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन

अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट 

अरवल: हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन ने गरीब चौपाल यात्रा के क्रम में अरवल में सदस्यता अभियान का लिया जायजा

हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन सासाराम में प्रस्तावित गरीब चौपाल यात्रा की शुरुआत के क्रम में आज अरवल पहुंचे, जहाँ उन्होंने पार्टी के सदस्यता अभियान का जायजा लिया तथा स्थानीय कार्यकर्ताओं और आमजन से संवाद किया।

इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में डॉ. सुमन ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचकर उनकी समस्याओं को समझना और समाधान के लिए ठोस पहल करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सदस्यता अभियान को और गति दें, ताकि संगठन को जमीनी स्तर पर और सशक्त बनाया जा सके।

कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत में डॉ. सुमन ने कहा कि गरीब चौपाल यात्रा के माध्यम से पार्टी आम जनता से सीधे संवाद स्थापित करेगी और उनके मुद्दों को प्राथमिकता के साथ सरकार के समक्ष रखेगी।

इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री डॉ. अनिल कुमार, राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता श्याम सुन्दर शरण भी उपस्थित रहे। साथ ही प्रदेश प्रवक्ता भीम सिंह, जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा, जिला उपाध्यक्ष पंकज कुमार, युवा जिला अध्यक्ष शंकर पासवान, पंचायती प्रकोष्ठ अध्यक्ष शंकर विश्वकर्मा, अरवल प्रखंड अध्यक्ष मुकेश वर्मा, करपी प्रखंड अध्यक्ष सुदर्शन चंद्रवंशी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान सुरेन्द्र मांझी, अरविंद मांझी, मुकेश कुमार, रामजी मांझी एवं मोहन मांझी ने पार्टी की सक्रिय सदस्यता ग्रहण की।

इसके अलावा युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमाल परवेज, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजीव रंजन, गीता पासवान, शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बी.पी. सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

अरवल के आनंद बिहार होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने डॉ. सुमन का जोरदार स्वागत किया।

Check Also
Close