[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

DM-SP की दो टूक: डीजे बजाया तो होगी कार्रवाई, मुहर्रम को लेकर सख्त निर्देश जारीलखनऊ अग्निकांड में 15 छात्रों की मौत के बाद जागा प्रशासन, कोचिंग और अस्पतालों की होगी कड़ी जांचपदभार ग्रहण करने के साथ ही एक्शन मोड में जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव मोतिहारीबिहार से यूपी तक पहुंची भारत भूषण तिवारी एनकाउंटर की आग, इंसाफ के लिए सड़कों पर उतरा चंदौलीअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बाबा झुमराज धाम बटिया में योग शिविर का हुआ आयोजन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीपीएम स्कूल, जहानाबाद में योग कार्यक्रम आयोजित13 साल से फरार 50 हजार का इनामी पॉक्सो आरोपी गिरफ्तार, हिमाचल में छिपा ये था शातिरघोरदौड़ पोखर की जांच करने पहुंचीं एसडीओ मंगला कुमारी, ग्रामीणों की शिकायत पर अधिकारियों ने किया निरीक्षणचन्दौली पुलिस ने रचा कीर्तिमान: जिले के सभी 16 थानों को एक साथ मिला ISO सर्टिफिकेटसड़क सुरक्षा समिति की बैठक में गुड सेमेरिटन पुरस्कार से सम्मानित हुए दो राहवीर, सांसद राधामोहन सिंह ने किया सम्मानित
Crime Newsजमुईबिहारराज्य

अवैध खनन कर ले जा रहे एक ट्रेक्टर व एक बाइक जप्त, चालक सहित ( लाईनर ) बालु चोर गिरफ्तार

अवैध खनन कर ले जा रहे एक ट्रेक्टर व एक बाइक जप्त, चालक सहित ( लाईनर ) बालु चोर गिरफ्तार

जमुई से चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट

जमुई, सोनो: रविवार की देर रात सोनो थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अवैध उत्खनन कर बालु लेकर जा रहे लाल कलर की एक ट्रेक्टर वाहन तथा एक बाइक को डुमरी गांव से सटे लिपटवा मोड़ के समीप जप्त करने में सफलता हासिल की है।

साथ ही चरका पत्थर थाना क्षेत्र के ठाकुर अहरा गांव निवासी ( लाईनर‌ ) बालु चोर नारायण यादव का पुत्र योगेन्द्र यादव एवं ट्रेक्टर चालक इसी गांव के शिवनारायण यादव का पुत्र पवन कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है ।

गिरफ्तार व्यक्ति

सोनो थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि अवैध रूप से बालु का उत्खनन करने वाले बालु चोरों ओर शराब की बिक्री तथा शराब का सेवन करने वाले लोगों को कभी बख्शा नहीं जाएगा ।

उन्होंने सोनो थाना क्षेत्र के सभी बालु चोरों ओर शराब का सेवन करने वाले तथा शराब का बिक्री करने वाले लोगों को कड़ी चेतावनी दी है ।

Check Also
Close