
सुप्रिया बनी बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 के टॉपर नंबर 8, गांव फखरपुर सहित जिले का नाम किया रोशन
अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट
अरवल जिले के फखरपुर गाँव की बेटी सुप्रिया कुमारी ने बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा में 483 अंक प्राप्त कर पूरे बिहार में 8वां स्थान एवं जिले में प्रथम स्थान हासिल कर हम सभी को गौरवान्वित किया है।
पिता श्री अरविंद कुमार की यह होनहार सुपुत्री आज पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा बन गई है।
आज उनके घर जाकर इस प्रतिभाशाली बेटी को सम्मानित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
ईश्वर से प्रार्थना है कि सुप्रिया आगे भी ऐसे ही सफलता के नए आयाम स्थापित करे।
— सुधीर शर्मा
जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि, अरवल




















