[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

DM-SP की दो टूक: डीजे बजाया तो होगी कार्रवाई, मुहर्रम को लेकर सख्त निर्देश जारीलखनऊ अग्निकांड में 15 छात्रों की मौत के बाद जागा प्रशासन, कोचिंग और अस्पतालों की होगी कड़ी जांचपदभार ग्रहण करने के साथ ही एक्शन मोड में जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव मोतिहारीबिहार से यूपी तक पहुंची भारत भूषण तिवारी एनकाउंटर की आग, इंसाफ के लिए सड़कों पर उतरा चंदौलीअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बाबा झुमराज धाम बटिया में योग शिविर का हुआ आयोजन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीपीएम स्कूल, जहानाबाद में योग कार्यक्रम आयोजित13 साल से फरार 50 हजार का इनामी पॉक्सो आरोपी गिरफ्तार, हिमाचल में छिपा ये था शातिरघोरदौड़ पोखर की जांच करने पहुंचीं एसडीओ मंगला कुमारी, ग्रामीणों की शिकायत पर अधिकारियों ने किया निरीक्षणचन्दौली पुलिस ने रचा कीर्तिमान: जिले के सभी 16 थानों को एक साथ मिला ISO सर्टिफिकेटसड़क सुरक्षा समिति की बैठक में गुड सेमेरिटन पुरस्कार से सम्मानित हुए दो राहवीर, सांसद राधामोहन सिंह ने किया सम्मानित
Crime Newsपूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

चोरी के मोटरसाईकिल गिरोह का खुलासाः-03 अभियुक्त गिरफ्तार…

चोरी के मोटरसाईकिल गिरोह का खुलासाः-03 अभियुक्त गिरफ्तार…

 दिनांक 20.04.2026 को पताही थाना अतंर्गत वाहन जाँच के क्रम में एक मोटरसाईकिल का HHD मशीन से जाँच करने पर चेचिस न० भिन्न पाया गया।

वाहन के वास्तविक स्वामी विकाश कुमार, पे०-विरेन्द्र कुमार साह, सा०-हसनपुरवा बांसघाट, थाना-चकिया से संपर्क करने पर उन्होनें बताया कि उनकी बाईक वर्ष 2019 में मेहसी थाना क्षेत्र अंतर्गत से चोरी हुई थी। जिसका शिकायत इनके द्वारा मेहसी थाना कांड सं0-35/21 दर्ज कराई गयी थी।

पकड़ाये गये व्यक्ति रंजन कुमार उर्फ धीरज कुमार, पे० दयाशंकर, सा०-सुन्दरपट्टी, थाना-पकड़ीदयाल, जिला-पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी ने उक्त बाईक मो० सलमान, पे० सलाउदीन अंसारी, सा०-परसा, थाना-पकड़ीदयाल, जिला-पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी से खरीदने की बात बतायी, जो मिस्त्री है।

मो० सलमान को गिरफ्तार कर जब्त की गयी मोटरसाईकिल के संबंध में पुछताछ करने पर बताया कि उक्त बाईक जयप्रकाश दास, पे०-मनरूक दास, सा०-बारहरक, थाना-पकड़ीदयाल से खरीदी गई थी। मो० सलमान के घर पर छापेमारी के दौरान एक अन्य मोटरसाईकिल बरामद कि गयी।

जिसे HHD मशीन से चेक किया गया तो उनका भी रजि० न० और चेचिस न० भिन्न पाया गया। इसके अतिरिक्त जयप्रकाश दास के ढाका रोड स्थित गैरेज में छापेमारी के दौरान मोटरसाईकिल का अन्य पार्टस पुर्जा बरामद हुए, जिनकी HHD मशीन से जाँच में इंजन न० और चेचिस न० भिन्न पाये गये।

पुछताछ के क्रम में जयप्रकाश दास ने स्वीकार किया कि वह चोरी की मोटरसाईकिल सस्ते दाम पर खरीद कर मो० सलमान को देता था तथा वह उनके पार्ट्स बदलकर बेच देता था। इस संदर्भ में कांड दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Check Also
Close