[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

हसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेलाइनरवा बॉर्डर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 180.3 लीटर नेपाली शराब के साथ तीन गिरफ्तार, तीन बाइक जब्तबेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के जिला संयोजक बनाए जाने पर सिंटू राज को मंत्री ने किया सम्मानित
Crime Newsजमुईबिहारराज्य

तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, शिक्षक पिता की मौत 

तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, शिक्षक पिता की मौत

जमुई से चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट 

जमुई जिले के चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र स्थित ठाढ़ी पंचायत अंतर्गत बसमनियां गांव में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 70 वर्षिय जागेश्वर पासवान की मौत हो गई है ।

हरिहरपुर गांव स्थित मध्य विद्यालय के शिक्षक ने बताया कि उनके पिता अपने घर से सटे चापाकल पर पानी लेकर सड़क पार कर अपने घर वापस लौट रहे थे तभी अचानक सिमुलतला की ओर से तेज रफ्तार आ रहे तीन लोड सवार लाल कलर की हीरो होंडा बाइक वाहन संख्या बी० आर० 46 एच 2842 ने जबरदस्त टक्कर मार दी ।

जिससे वे सड़क पर गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गए । ग्रामीणों ने उन्हें इलाज के लिए रैफरल अस्पताल चकाई पहुंचाया जहां पर खराब स्थिति को देखते हुए उसे देवघर रैफर कर दिया गया , लेकिन देवघर ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उनकी मौत हो गई ।

मौत के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेज दिया गया । पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव बसमनियां गांव पहुंचते ही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है ।

मृतक अपने पिछे दो पत्नियां , चार पुत्र , चार पुत्रवधू , तीन पुत्री व आधी दर्जन से अधिक पौत्र पौत्री सहित भरा पुरा परिवार को छोड़कर इस दुनिया से चल बसे । इधर ग्रामीणों ने बाइक एवं बाइक सवार चालक को पकड़ लिया और चंद्रमंडीह पुलिस के हवाले कर कानुनी कार्रवाई करने की मांग की ।

इस संबंध में चंद्रमंडीह थाना अध्यक्ष गजेंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार बाइक चालक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है तथा आगे की कानुनी प्रकृया प्रारंभ कर दी गई है । गिरफ्तार बाइक चालक बांका जिले के भेरोगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बरमसिया गांव निवासी लछमन रजक के रूप में की गई है ।

Check Also
Close