देसी कट्टा व चार जिंदा कारतूस के साथ संदिग्ध गिरफ्तार

देसी कट्टा व चार जिंदा कारतूस के साथ संदिग्ध गिरफ्तार
सीतामढ़ी बैरगनिया संवाददाता चंदन पाठक की रिपोर्ट
सीतामढ़ी: • बैरगनिया: बैरगनिया पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में थाना क्षेत्र के भटौलिया बांध के समीप से एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी कट्टा एवं चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
थानाध्यक्ष अरविंद कुमार गिरि ने बताया कि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के उद्देश्य से संयुक्त अभियान चलाया जा रहा था।
इसी क्रम में परसौनी पंचायत के भटौलिया बांध के पास संदिग्ध अवस्था में एक व्यक्ति को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से हथियार एवं कारतूस बरामद हुए।
गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान भटौलिया निवासी हुसैनी मियां के 46 वर्षीय पुत्र जाजुल मियां के रूप में की गई है। पुलिस के अनुसार जाजुल मियां के विरुद्ध पूर्व से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें कांड संख्या 243/2021 के तहत मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम, कांड संख्या 245/2023 के तहत आर्म्स एक्ट तथा कांड संख्या 135/2024 के तहत आर्म्स एक्ट के मामले शामिल हैं।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार जाजुल मियां से पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत भेज उसके विरुद्ध आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।




















