[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

हसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेलाइनरवा बॉर्डर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 180.3 लीटर नेपाली शराब के साथ तीन गिरफ्तार, तीन बाइक जब्तबेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के जिला संयोजक बनाए जाने पर सिंटू राज को मंत्री ने किया सम्मानित
Crime Newsपूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

फरार चल रहे दो आरोपियों को बंजरिया पुलिस ने दबोचा, न्यायिक प्रक्रिया शुरू

फरार चल रहे दो आरोपियों को बंजरिया पुलिस ने दबोचा, न्यायिक प्रक्रिया शुरू

मोतिहारी, बंजरिया। बंजरिया थाना पुलिस ने विभिन्न आपराधिक मामलों में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ अग्रेतर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए दोनों को न्यायालय में प्रस्तुत करने की तैयारी की है।

पुलिस अभिलेख के अनुसार, कांड संख्या 35/26 में दर्ज मामले में झखिया गांव निवासी ध्रुव सहनी (55 वर्ष), पिता– सुखाड़ी सहनी को गिरफ्तार किया गया। यह मामला भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 274, 275 सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत दर्ज है।

इसके अलावा कांड संख्या 178/24 में फरार चल रहे झखिया गांव निवासी भूषण सहनी उर्फ राजा भूषण कुमार (24 वर्ष), पिता– बागर सहनी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। यह मामला भी बीएनएस की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत दर्ज है।

बंजरिया थाना पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर न्यायालय में प्रस्तुत करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि लंबित मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

Check Also
Close