[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

चकिया नगर में ऐसा कोई चेयरमैन पैदा नहीं हुआ जो गौरव श्रीवास्तव चेयरमैन का टक्कर ले सकेंकायस्थों की राजनीतिक भागीदारी पर नितिन नवीन से अभिषेक सिन्हा की मुलाकात“शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर वर्ष मेले, वतन पर मरने वालों का यही निशां होगा”भोजपुर: पीएम श्री बालकृष्ण +2 विद्यालय दुलारपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक का पदभार कौशलेश कुमार ने किया ग्रहणएम्बुलेंस से शराब तस्करी का खुलासा, 89.250 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार16.8 लीटर नेपाली शराब के साथ नाबालिग समेत एक गिरफ्तार, बाइक जब्त“वंदे मातरम्” के जयघोष के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा मोतिहारीकालाबाजारी के लिए ले जाया जा रहा 550 बैग यूरिया जब्त, चालक फरारभारत-नेपाल सीमा पर SSB की कार्रवाई, 60 लीटर नेपाली शराब और बाइक बरामददावथ सीएचसी से निकली तिरंगा यात्रा, जयघोष से गूंजा बाजार
Crime Newsपूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

कुंडवा चैनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो चोरी की बाइक के साथ दो धराए, चेसिस नंबर में मिली गड़बड़ी

कुंडवा चैनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो चोरी की बाइक के साथ दो धराए, चेसिस नंबर में मिली गड़बड़ी

रिपोर्ट सुजीत कुमार 

मोतिहारी, ढाका। कुंडवा चैनपुर थाना पुलिस ने चोरी की दो मोटरसाइकिलों के साथ दो लोगों को पकड़कर महत्वपूर्ण कार्रवाई की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक युवक और एक विधि-विरुद्ध बालक शामिल है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभिषेक कुमार, पिता मुन्ना सिंह उर्फ जयप्रकाश सिंह, निवासी ग्राम आश्रम मधुबनी, थाना चिरैया, के पास से ग्लैमर मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर BR06AH8311) बरामद की गई। वहीं, एक विधि-विरुद्ध बालक के कब्जे से ग्लैमर मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर TS07FL4886) जब्त की गई।

दोनों मोटरसाइकिलों की HHD मशीन से जांच की गई, जिसमें वाहनों के भौतिक रूप से उपलब्ध चेसिस नंबर और रिकॉर्ड में दर्ज चेसिस नंबर अलग-अलग पाए गए, जिससे वाहनों में छेड़छाड़ की आशंका जताई जा रही है।

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि रजिस्ट्रेशन नंबर TS07FL4886 वाली ग्लैमर मोटरसाइकिल के संबंध में पचपकरी थाना कांड संख्या 101/26 पहले से दर्ज है।

कुंडवा चैनपुर थाना अध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया अपनाते हुए अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Check Also
Close