मोतिहारी: 99 लीटर नेपाली शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 330 बोतल शराब व दो बाइक जब्त

मोतिहारी: 99 लीटर नेपाली शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 330 बोतल शराब व दो बाइक जब्त
ब्यूरो रिपोर्ट सुजीत कुमार
मोतिहारी (सिकरहना): पूर्वी चंपारण जिले के कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र के सम्मानपुर गांव में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 99 लीटर नेपाली शराब बरामद की है। इस दौरान 330 बोतल (प्रत्येक 300 एमएल) नेपाली शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहा।
पुलिस के अनुसार, दो मोटरसाइकिलों पर शराब की खेप ले जाई जा रही थी। कार्रवाई के दौरान सिकंदर यादव (29 वर्ष), पिता राम अयोध्या यादव, निवासी ग्राम गहई, थाना ढाका, जिला पूर्वी चंपारण को शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
वहीं, शराब लदी मोटरसाइकिलों की लाइनिंग (एस्कॉर्ट) कर रहे सचिन शर्मा (20 वर्ष), पिता सुरेश शर्मा, निवासी ग्राम गहई, थाना ढाका, जिला पूर्वी चंपारण को भी मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया गया। हालांकि, इस दौरान एक अन्य आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि दोनों मोटरसाइकिलों को जब्त कर लिया गया है तथा गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।




















