[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

ढाका में 550 बैग यूरिया से लदा ट्रक जब्त, नेपाल तस्करी की आशंका; प्राथमिकी की कार्रवाई शुरू“शादी के एक साल के भीतर ससुराल में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति फरार; बहन को आखिरी कॉल में बताई थी मारपीट की बात!”घोड़ासहन के झरोखर थाना क्षेत्र के बंद घर में लगी भीषण आग, ग्रामीणों ने ताला तोड़कर बचाया मकान, बड़ा हादसा टलामोतिहारी: 99 लीटर नेपाली शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 330 बोतल शराब व दो बाइक जब्तमनरेगा में कथित भ्रष्टाचार उजागर करना पड़ा महंगा! पत्रकार चन्द्रशेखर आजाद गिरफ्तार, झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोपनेपाल में भीषण सड़क हादसा: 100 फीट गहरी खाई में बस गिरने से 20 लोगों की दर्दनाक मौतऔरंगाबाद: मासूम की निर्मम हत्या पर पीड़ित परिवार से मिले जदयू नेता, स्पीडी ट्रायल और कड़ी सजा की उठाई मांगबिहार पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल, घायल बुजुर्ग महिला का कराया इलाजविधायक ने किया डीलिया प्राथमिक विद्यालय के मिट्टीकरण कार्य का निरीक्षणबड़ी वारदात की फिराक में जुटे अपराधियों पर पुलिस की छापेमारी, लोडेड देशी पिस्टल के साथ एक गिरफ्तार
Crime Newsपूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

ढाका में 550 बैग यूरिया से लदा ट्रक जब्त, नेपाल तस्करी की आशंका; प्राथमिकी की कार्रवाई शुरू

ढाका में 550 बैग यूरिया से लदा ट्रक जब्त, नेपाल तस्करी की आशंका; प्राथमिकी की कार्रवाई शुरू

रिपोर्ट सुजीत कुमार 

मोतिहारी। पूर्वी चंपारण जिले के ढाका प्रखंड में कृषि विभाग की जांच टीम ने रविवार (06 जुलाई 2026) को सघन जांच अभियान के दौरान लगभग 550 बैग यूरिया से लदे एक ट्रक को जब्त किया। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई गई है कि उक्त उर्वरक को कालाबाजारी की नियत से मुजफ्फरपुर से नेपाल ले जाया जा रहा था।

जब्त किए गए ट्रक का नंबर BR30GA/9164 है। जांच के बाद ट्रक को ढाका थाना को सुपुर्द कर दिया गया है। मामले में उर्वरक निरीक्षक-सह-कृषि समन्वयक उमेश कुमार वर्मा द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

बताया गया कि जब्त ट्रक का चालक प्रदीप कुमार है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है ताकि इस अवैध कारोबार में शामिल अन्य लोगों की भी पहचान की जा सके।

इस संबंध में जिला कृषि पदाधिकारी मनीष कुमार सिंह ने कहा कि कृषि विभाग उर्वरक की कालाबाजारी, अनियमित व्यवसाय और अवैध भंडारण के मामलों को लेकर पूरी तरह सतर्क और सख्त है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उर्वरक की कालाबाजारी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा तथा दोषियों के विरुद्ध विधि सम्मत कानूनी एवं प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

Check Also
Close