[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

कुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेलाइनरवा बॉर्डर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 180.3 लीटर नेपाली शराब के साथ तीन गिरफ्तार, तीन बाइक जब्तबेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के जिला संयोजक बनाए जाने पर सिंटू राज को मंत्री ने किया सम्मानितभारत से मोटरसाइकिल की पेट्रोल टंकी में छिपाकर लाए जा रहे 30 लाख रुपये बरामद, गौर में 14.64 लाख नकद भी जब्त
Crime Newsपूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

मोतिहारी : गैस टैंकर निकालने के दौरान दर्दनाक हादसा, स्टील वायर की चपेट में आने से युवक की मौत

मोतिहारी : गैस टैंकर निकालने के दौरान दर्दनाक हादसा, स्टील वायर की चपेट में आने से युवक की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट सुजीत कुमार 

मोतिहारी जिले के हरसिद्धि-छपवा मुख्य मार्ग स्थित एचपी गैस बॉटलिंग प्लांट के समीप सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान राजेश कुमार के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक गैस टैंकर सड़क पर फंस गया था, जिसे बाहर निकालने के लिए स्टील वायर (टोचन) की सहायता से खींचा जा रहा था। इसी दौरान अचानक स्टील वायर टूटकर या तेज गति से छिटककर राजेश कुमार की गर्दन में जा फंसी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा तत्काल उसे उपचार के लिए ले जाने का प्रयास किया गया, लेकिन उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना से आक्रोशित परिजनों एवं ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर हरसिद्धि-छपवा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और प्रशासन से मुआवजे एवं कार्रवाई की मांग करने लगे।

सूचना मिलते ही पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

Check Also
Close