[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

कुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेलाइनरवा बॉर्डर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 180.3 लीटर नेपाली शराब के साथ तीन गिरफ्तार, तीन बाइक जब्तबेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के जिला संयोजक बनाए जाने पर सिंटू राज को मंत्री ने किया सम्मानितभारत से मोटरसाइकिल की पेट्रोल टंकी में छिपाकर लाए जा रहे 30 लाख रुपये बरामद, गौर में 14.64 लाख नकद भी जब्त
Crime Newsपश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

नहीं रहे प्रभात खबर के योगापट्टी रिपोर्टर समीर वाजपेयी, क्षेत्र की समस्याओं को लेकर हमेशा मुखरता से उठाते थे आवाज

नहीं रहे प्रभात खबर के योगापट्टी रिपोर्टर समीर वाजपेयी, क्षेत्र की समस्याओं को लेकर हमेशा मुखरता से उठाते थे आवाज

बेतिया: पश्चिम चंपारण के लिए शुक्रवार की शाम एक बेहद दुखद खबर लेकर आई। प्रभात खबर के योगापट्टी संवाददाता और युवा पत्रकार समीर वाजपेयी का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। उनके असामयिक निधन से पत्रकारिता जगत, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की शाम करीब सात बजे बेतिया-नवलपुर मुख्य मार्ग पर योगापट्टी थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव के समीप दो बाइकों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। बताया जाता है कि समीर वाजपेयी अपनी बाइक से बेतिया की ओर जा रहे थे। वहीं दूसरी बाइक पर चौमुखा गांव निवासी विनोद यादव (45) एवं मुख्तार यादव (45) बेतिया से अपने गांव लौट रहे थे।

दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की सहायता से तीनों घायलों को तत्काल योगापट्टी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए तीनों को जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया। हालांकि अस्पताल पहुंचने से पहले ही पत्रकार समीर वाजपेयी ने दम तोड़ दिया।

दूसरी बाइक पर सवार विनोद यादव और मुख्तार यादव का इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

समीर वाजपेयी अपने क्षेत्र की समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के लिए जाने जाते थे। उनके निधन से पत्रकारिता जगत को अपूरणीय क्षति पहुंची है। उनके सहयोगी पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

Check Also
Close