[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

कुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेलाइनरवा बॉर्डर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 180.3 लीटर नेपाली शराब के साथ तीन गिरफ्तार, तीन बाइक जब्तबेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के जिला संयोजक बनाए जाने पर सिंटू राज को मंत्री ने किया सम्मानितभारत से मोटरसाइकिल की पेट्रोल टंकी में छिपाकर लाए जा रहे 30 लाख रुपये बरामद, गौर में 14.64 लाख नकद भी जब्त
देशबिहारराज्य

AICYA ने बिहार प्रदेश कार्यकारिणी का किया विस्तार, 13 नए पदाधिकारियों की नियुक्ति

AICYA ने बिहार प्रदेश कार्यकारिणी का किया विस्तार, 13 नए पदाधिकारियों की नियुक्ति

ब्यूरो रिपोर्ट बिरेंद्र चंद्रवंशी 

नई दिल्ली, 13 जुलाई 2026। ऑल इंडिया चंद्रवंशी युवा एसोसिएशन (AICYA) ने संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने की दिशा में बिहार प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए 13 नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा की है। इस संबंध में संगठन के राष्ट्रीय सचिव शिव रंजन सिंह द्वारा आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई।

राष्ट्रीय सचिव शिव रंजन सिंह ने बताया कि नई नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाना तथा समाज के विभिन्न वर्गों को संगठन से जोड़ना है। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे।

बिहार प्रदेश कार्यकारिणी में इन पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

  • संजय कुमार चंद्रवंशी — प्रदेश सलाहकार, नवादा
  • नीलमणि कुमार बाबुल — प्रदेश सलाहकार, शेखपुरा
  • सुशांत कुमार सिंह — प्रदेश सचिव, बक्सर
  • आजाद कुमार चंद्रवंशी — प्रदेश कोषाध्यक्ष, पटना
  • योगेश कुमार चंद्रवंशी — प्रदेश उपाध्यक्ष, अरवल
  • राजेश कुमार चंद्रवंशी — प्रदेश उपाध्यक्ष, बक्सर
  • धीरज कुमार चंद्रवंशी — प्रदेश संयुक्त सचिव, पटना
  • सनोज कुमार चंद्रवंशी — प्रदेश संयुक्त सचिव, गया
  • निशांत कुमार चंद्रवंशी — प्रदेश प्रवक्ता, नालंदा
  • सनी कुमार चंद्रवंशी — प्रदेश विस्तारक, पटना
  • विनोद चंद्रवंशी — प्रदेश शिक्षा समिति अध्यक्ष, पटना
  • विक्रम बिहारी चंद्रवंशी — प्रदेश मीडिया को-ऑर्डिनेटर अध्यक्ष, नालंदा
  • सियाराम चंद्रवंशी — प्रदेश उप सचिव, जहानाबाद

राष्ट्रीय सचिव शिव रंजन सिंह ने कहा कि यह नियुक्तियां संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी चंद्रवंशी समाज के उत्थान, संगठन के विस्तार और युवा नेतृत्व के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

उन्होंने बताया कि AICYA का मुख्य उद्देश्य समाज में शिक्षा को बढ़ावा देना, सामाजिक एकता को मजबूत करना, युवाओं के नेतृत्व विकास को प्रोत्साहित करना, जन-जागरूकता फैलाना तथा सेवा कार्यों को आगे बढ़ाना है।

संगठन ने विश्वास व्यक्त किया कि बिहार प्रदेश की नई कार्यकारिणी संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज के हित में प्रभावी कार्य करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। साथ ही सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों के उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं भी दी गईं।

— शिव रंजन सिंह
राष्ट्रीय सचिव
ऑल इंडिया चंद्रवंशी युवा एसोसिएशन (AICYA)

Check Also
Close