Crime Newsजमुईबिहारराज्य
सोनो पुलिस ने एक हत्यारोपी को किया गिरफ्तार , चार अभियुक्तों के घर चिपकाया ईस्तेहार

सोनो पुलिस ने एक हत्यारोपी को किया गिरफ्तार , चार अभियुक्तों के घर चिपकाया ईस्तेहार
जमुई से चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट
जमुई: सोनो थाना कॉड संख्या 02 / 09 ( हत्या का प्रयास ) मामले में जमुई न्यायालय से निर्गत वारंटेड अभियुक्त नैयाडीह पंचायत स्थित नीमाटिल्हा गांव निवासी जगन यादव का पुत्र अनछ यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है ।

सोनो थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर श्री धर्मेन्द्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इसी कांड के चार फरार अभियुक्त के घर पर विधिवत इस्तेहार चिपकाया गया है । फरार अभियुक्तों में नीमाटिल्हा गांव निवासी अनछ यादव का पुत्र हरदयाल यादव , जगदेव यादव का पुत्र धथुरी यादव , अनछ यादव का पुत्र संतु यादव शामिल हैं ।

जिसके घरों पर जमुई न्यायालय से निर्गत इस्तेहार का विधिवत तामिला किया गया है । वहीं मौके पर मौजूद जगन यादव का पुत्र अनछ यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है ।





















