350 लीटर महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

350 लीटर महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
जमुई सिकन्दरा संवाददाता राहुल कुमार की रिपोर्ट
सिकंदरा (जमुई)। पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। चन्द्रदीप थाना क्षेत्र के मानपुर गांव निवासी पंकज कुमार, पिता रंजीत चौधरी, को करीब 350 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई सिकंदरा थाना अध्यक्ष विकास कुमार के नेतृत्व में बालाडीह क्षेत्र में की गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में अवैध महुआ शराब का कारोबार किया जा रहा है, जिसके आधार पर छापेमारी कर आरोपी को शराब के साथ पकड़ लिया गया।
थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि जिले में अवैध शराब और बालू कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बालू माफिया और शराब माफियाओं को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा तथा ऐसे तत्वों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।




















