[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

गुरहनवा पंचायत के गौरव ने नीट परीक्षा में पाई सफलता, गांव में खुशी की लहरबैरगनिया में दर्दनाक हादसा: गड्ढे में जमा पानी में डूबने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहरामसोनो अंचल में नई सीओ निकिता अग्रवाल की एंट्री, लोगों में सकारात्मक बदलाव की उम्मीदमोतिहारी जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने किया छतौनी मुख्य पथ का निरीक्षण, जाम और सड़क सुरक्षा को लेकर दिए निर्देशकुण्डवा चैनपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी, 67 बोरी उर्वरक जब्तशेरो-शायरी की महफ़िल से गूँज उठा पूरा ढाका350 लीटर महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाईशेखपुरा: संजय यादव के निधन पर श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी, बिहार के मंत्री अशोक चौधरी ने परिवार को बढ़ाया ढांढस।सोनो थाना की पुलिस ने आर्म्स एक्ट के एक अभियुक्त एवं दो शराबी को किया गिरफ्तारसूर्यपुरा में राजकीय महाविद्यालय का उद्घाटन, क्षेत्र को मिली उच्च शिक्षा की सौगात
Crime Newsपूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

कुण्डवा चैनपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी, 67 बोरी उर्वरक जब्त

कुण्डवा चैनपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी, 67 बोरी उर्वरक जब्त

ब्यूरो रिपोर्ट सुजीत कुमार 

ढाका/पूर्वी चंपारण। कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र के खारूही गांव में कृषि विभाग एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी मात्रा में उर्वरक बरामद किया गया है।

जानकारी के अनुसार, कृषि समन्वयक एवं सहायक उर्वरक निरीक्षक, ढाका की टीम ने कुंडवा चैनपुर थाना पुलिस के साथ संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान खारूही गांव निवासी रंजीत कुमार सिंह, पिता स्वर्गीय राम सागर सिंह, के परिसर की जांच की गई।

छापेमारी के दौरान परिसर से इफको कंपनी के कुल 67 बैग उर्वरक बरामद किए गए। जांच के दौरान उक्त उर्वरकों से संबंधित कोई वैध कागजात या आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके।

अधिकारियों ने बरामद उर्वरकों को जब्त कर लिया है तथा मामले में नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने कहा है कि उर्वरकों के अवैध भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Check Also
Close