[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

गुरहनवा पंचायत के गौरव ने नीट परीक्षा में पाई सफलता, गांव में खुशी की लहरबैरगनिया में दर्दनाक हादसा: गड्ढे में जमा पानी में डूबने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहरामसोनो अंचल में नई सीओ निकिता अग्रवाल की एंट्री, लोगों में सकारात्मक बदलाव की उम्मीदमोतिहारी जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने किया छतौनी मुख्य पथ का निरीक्षण, जाम और सड़क सुरक्षा को लेकर दिए निर्देशकुण्डवा चैनपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी, 67 बोरी उर्वरक जब्तशेरो-शायरी की महफ़िल से गूँज उठा पूरा ढाका350 लीटर महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाईशेखपुरा: संजय यादव के निधन पर श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी, बिहार के मंत्री अशोक चौधरी ने परिवार को बढ़ाया ढांढस।सोनो थाना की पुलिस ने आर्म्स एक्ट के एक अभियुक्त एवं दो शराबी को किया गिरफ्तारसूर्यपुरा में राजकीय महाविद्यालय का उद्घाटन, क्षेत्र को मिली उच्च शिक्षा की सौगात
Crime Newsबिहारराज्यसीतामढ़ी

बैरगनिया में दर्दनाक हादसा: गड्ढे में जमा पानी में डूबने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

बैरगनिया में दर्दनाक हादसा: गड्ढे में जमा पानी में डूबने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

सीतामढ़ी बैरगनिया संवाददाता 

सीतामढ़ी: बैरगनिया। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-5 स्थित अशोगी गांव निवासी नथनी सिंह के 32 वर्षीय पुत्र मुन्ना पटेल की गुरुवार को रिंग बांध के समीप एक दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। बताया जाता है कि पैर फिसल जाने के कारण वह गड्ढे में जमा गहरे पानी में डूब गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मुन्ना पटेल रिंग बांध के पास से गुजर रहे थे, तभी अचानक उनका पैर फिसल गया और वह गड्ढेनुमा गहरे पानी में जा गिरे। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बैरगनिया पहुंचाया। हालांकि, ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही अंचल कार्यालय से राजस्व कर्मचारी विमलेश कुमार अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी लेकर आवश्यक प्रतिवेदन तैयार किया।

मृतक अपने पीछे पत्नी, 12 वर्षीय पुत्र और 8 वर्षीय पुत्री को छोड़ गए हैं। इस हृदयविदारक घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है, वहीं गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

इधर, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Check Also
Close