[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

कुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेलाइनरवा बॉर्डर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 180.3 लीटर नेपाली शराब के साथ तीन गिरफ्तार, तीन बाइक जब्तबेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के जिला संयोजक बनाए जाने पर सिंटू राज को मंत्री ने किया सम्मानितभारत से मोटरसाइकिल की पेट्रोल टंकी में छिपाकर लाए जा रहे 30 लाख रुपये बरामद, गौर में 14.64 लाख नकद भी जब्त
Crime Newsपूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

मोतिहारी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कारतूस फैक्ट्री का भंडाफोड़; 500 से अधिक कारतूस बरामद, 4 गिरफ्तार

मोतिहारी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कारतूस फैक्ट्री का भंडाफोड़; 500 से अधिक कारतूस बरामद, 4 गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट सुजीत कुमार 

मोतिहारी: पूर्वी चंपारण पुलिस ने हथियार तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध कारतूस निर्माण फैक्ट्री का सफलतापूर्वक उद्भेदन किया है। पुलिस ने मौके से 500 से अधिक निर्मित एवं अर्धनिर्मित कारतूस बरामद किए हैं। साथ ही 4 अपराधियों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस ने छापेमारी के दौरान कारतूस बनाने में इस्तेमाल होने वाली मशीनें, मेटल शीट, गन पाउडर तथा नाइट्रिक एसिड, रेड फास्फोरस, एसीटोन, चारकोल सहित अन्य रासायनिक पदार्थ और उपकरण भी जब्त किए हैं।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देशन में की गई। हाल के दिनों में जिले में मिनी गन फैक्ट्री के खुलासे के बाद इसे पुलिस की एक और बड़ी सफलता माना जा रहा है।

इस अभियान में मेहसी थानाध्यक्ष सानु गौरव एवं तकनीकी शाखा के कृष्ण मोहन की भूमिका सराहनीय रही। छापेमारी SDPO चकिया एवं SDPO पकड़ीदयाल के नेतृत्व में मेहसी, चकिया, मधुबन, गड़हिया और फेनहारा थाना पुलिस के साथ DIU टीम द्वारा संयुक्त रूप से की गई।

पुलिस ने कारतूस की खरीद-बिक्री एवं सप्लाई से जुड़े कुछ लोगों को भी हिरासत में लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

इस सफल अभियान में शामिल पुलिस टीम को ₹25,000 की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया जाएगा।

मामले की विस्तृत जानकारी SDPO चकिया द्वारा प्रेस वार्ता के माध्यम से दी जाएगी।

Check Also
Close