जमुई न्यायालय के आदेश पर सोनो पुलिस ने तीन आरोपियों के घर की कुर्की-जब्ती

जमुई न्यायालय के आदेश पर सोनो पुलिस ने तीन आरोपियों के घर की कुर्की-जब्ती
जमुई संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट
जमुई के सिविल कोर्ट द्वारा जारी आदेश के आलोक में सोनो थाना पुलिस ने फरार चल रहे तीन आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जी.आर. संख्या 40/19 से संबंधित मामले में न्यायालय द्वारा जारी आदेश के तहत धारा 448, 341, 323, 307, 504, 380, 427 एवं 34 भारतीय दंड संहिता (IPC) के आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

कुर्की-जब्ती की यह कार्रवाई नैयाडीह पंचायत के नीमाटिल्हा गांव निवासी अनछ यादव के पुत्र हरदयाल यादव, संतु यादव तथा जगदीश यादव के पुत्र धथुरी यादव के घर पर सोनो थाना पुलिस द्वारा की गई।
पुलिस ने न्यायालय के निर्देशों का पालन करते हुए विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत आरोपियों की संपत्ति की कुर्की-जब्ती की कार्रवाई पूरी की। इस दौरान पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा।




















