पुलिस पर हमला कर फिरार चल रहे अभियुक्त के घर सोनो पुलिस ने चिपकाया इस्तिहार

पुलिस पर हमला कर फिरार चल रहे अभियुक्त के घर सोनो पुलिस ने चिपकाया इस्तिहार
जमुई से चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट
जमुई: सोनो थाना कॉड संख्या 56 / 26 पुलिस पर हमला करने वाले अभियुक्त पेरा मटिहाना गांव निवासी अरमान अंशारी के घर सोनो पुलिस ने इस्तिहार चिपकाया ।
थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि जमुई न्यायालय द्वारा जारी आदेश पर सोनो थाना की पुलिस ने पेरा मटिहाना गांव पहुंचकर अभियुक्त अरमान अंशारी के घर पर विधिवत इस्तेहार चिपकाया।

श्री कुमार ने बताया कि पिछले कई दिनों पुर्व से लगातार न्यायालय द्वारा जारी आदेश पर विभिन्न गांवों में जाकर फिरार अभियुक्तों के घर इस्तेहार चिपकाया जा रहा है ।
साथ ही विभिन्न कांडों में संलिप्त अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है । ज्ञात हो कि सोनो पुलिस द्वारा चलाए जा रहे लगातार इस कार्रवाई को एक बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है ।




















