कुंडवा चैनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 124 लीटर नेपाली देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

कुंडवा चैनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 124 लीटर नेपाली देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
ब्यूरो रिपोर्ट सुजीत कुमार
मोतिहारी। कुंडवा चैनपुर थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने थाना क्षेत्र के सैनिक रोड स्थित बंबू झाड़ी के पास छापेमारी कर एक व्यक्ति को 124 लीटर नेपाली देसी शराब एवं एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान बरकतउल्ला, पिता हबीब अंसारी, ग्राम हरिहर, पोस्ट सागरदिन, थाना शिकारगंज, जिला पूर्वी चंपारण के निवासी के रूप में हुई है।
पुलिस ने मौके से शराब से लदी मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है। मामले में अन्य फरार अभियुक्तों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
थाना अध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं, फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।




















