[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

झाझा मारवाड़ी युवा मंच की एक अनोखी पहल, बच्चों के बीच बढ़ी चहल पहलडॉ0 राम अधार जोसफ जी को अखिल भारतीय किसान कांग्रेस उत्तरप्रदेश पूर्वी जोन का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायलअरवल पुलिस ने पायस मिशन स्कूल में शुरू किया ‘ऑपरेशन विधि पालक’ और ‘दीदी पुलिस टीम’ कार्यक्रमअरवल पुलिस का लाइन डे कार्यक्रम आयोजित, पुलिसकर्मियों की समस्याओं का त्वरित समाधान का दिया निर्देशअरवल: दोर्रा पंचायत में लगा सहयोग शिविर, ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर हुआ समाधानमेंटेनेंस कार्य से बुधवार को दस बजे से दोपहर एक बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगीशेखपुरा में नग्न अवस्था में मिली युवक की लाश का खुलासा, घर में घुसने के बाद हुई थी हत्याबाबा झुमराज मंदिर बटिया के पुजारी नारायण सिंह का हृदय गति रुकने से मौतकुंडवा चैनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 124 लीटर नेपाली देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
Crime Newsकैमूरबिहारराज्य

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

कैमूर रामगढ़ संवाददाता मंटू प्रसाद की रिपोर्ट

रामगढ़/कैमूर: रामगढ़ थाना क्षेत्र के बैजनाथ गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल रामगढ़ रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया।

अस्पताल में जांच के दौरान डॉक्टरों ने एक घायल को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे घायल की हालत अत्यंत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि दोनों घायल भभुआ थाना क्षेत्र के कूड़ासन गांव के रहने वाले हैं। हालांकि समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी, जबकि दूसरे घायल की पहचान की प्रक्रिया जारी थी।

घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना अध्यक्ष हरिप्रसाद शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की तथा पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, भभुआ भेज दिया।

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर दुर्घटना की जानकारी जुटा रही है।

Check Also
Close