[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

कुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेलाइनरवा बॉर्डर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 180.3 लीटर नेपाली शराब के साथ तीन गिरफ्तार, तीन बाइक जब्तबेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के जिला संयोजक बनाए जाने पर सिंटू राज को मंत्री ने किया सम्मानितभारत से मोटरसाइकिल की पेट्रोल टंकी में छिपाकर लाए जा रहे 30 लाख रुपये बरामद, गौर में 14.64 लाख नकद भी जब्त
Crime Newsजमुईबिहारराज्य

सिकंदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मवेशियों से लदा ट्रक जब्त, दो पशु तस्कर गिरफ्तार

सिकंदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मवेशियों से लदा ट्रक जब्त, दो पशु तस्कर गिरफ्तार

जमुई सिकन्दरा संवाददाता राहुल कुमार की रिपोर्ट 

जमुई/सिकंदरा। सिकंदरा थाना पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रात में मवेशियों से लदे एक ट्रक को जब्त किया है। पुलिस के अनुसार, ट्रक में कुल 26 मवेशियों को कथित रूप से क्रूरता पूर्वक ले जाया जा रहा था।

जब्त ट्रक का नंबर BR-27GA-6505 बताया गया है। ट्रक से 23 गाय, 2 बैल एवं 1 सांड बरामद किए गए।

मामले में पुलिस ने दो कथित पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिवकुमार (27 वर्ष), पिता अनिल राम, निवासी कुटौत, थाना बरबीघा तथा मो. फिरोज उर्फ गुड्डू (40 वर्ष), पिता मो. तस्लीम, निवासी पिंड शरीफ, थाना सिरारी, जिला शेखपुरा के रूप में हुई है।

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद पशु तस्करी से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Check Also
Close