भारत-नेपाल सीमा पर SSB की कार्रवाई, 225 किलो यूरिया जब्त; 12 वर्षीय नेपाली बालक अभिरक्षा में
भारत-नेपाल सीमा पर SSB की कार्रवाई, 225 किलो यूरिया जब्त; 12 वर्षीय नेपाली बालक अभिरक्षा में
ब्यूरो रिपोर्ट सुजीत कुमार
पूर्वी चंपारण/कुंडवा चैनपुर। भारत-नेपाल सीमा पर अवैध रूप से यूरिया खाद नेपाल ले जाने की कोशिश को 20वीं वाहिनी SSB, सीतामढ़ी के जवानों ने नाकाम कर दिया। कार्रवाई के दौरान 225 किलो भारत यूरिया और एक साइकिल जब्त की गई। मौके से एक 12 वर्षीय नेपाली बालक को अभिरक्षा में लिया गया है।
SSB से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 09 अगस्त 2026 को कंपनी मुख्यालय कुंडवा चैनपुर से निरीक्षक आलोक कुमार के नेतृत्व में चार जवानों की टीम स्पेशल व्हीकल पेट्रोलिंग पर निकली थी। इसी दौरान शाम करीब 5:30 बजे सीमा स्तंभ संख्या 348/08 से लगभग 700 मीटर अंदर भारतीय क्षेत्र में खरूही गांव के पास एक व्यक्ति साइकिल पर सामान लेकर नेपाल की ओर जाता दिखाई दिया।
पेट्रोलिंग टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान राहुल कुमार साह (काल्पनिक नाम ) (12 वर्ष), पिता नवल साह, निवासी नगरपालिका ईशनाथ, जिला रौतहट, नेपाल के रूप में हुई।
तलाशी के दौरान साइकिल पर भारत यूरिया की 5 बोरियां बरामद हुईं। प्रत्येक बोरी में 45 किलो यूरिया थी, जिसकी कुल मात्रा 225 किलो बताई गई है। इसके साथ एक साइकिल भी जब्त की गई।
SSB के अनुसार, पूछताछ में बालक ने बताया कि यूरिया को खरूही गांव में इकट्ठा कर रखा गया था और वह इसे थोड़ा-थोड़ा कर सीमा पार नेपाल पहुंचा रहा था। मामले में कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।
📍 कार्रवाई स्थल: खरूही गांव, कुंडवा चैनपुर, पूर्वी चंपारण
🚨 जब्ती: 225 किलो भारत यूरिया एवं 1 साइकिल
👮 कार्रवाई: 20वीं वाहिनी SSB, सीतामढ़ी
➡️ दिशा: भारत से नेपाल




















