कुंडवा चैनपुर में SSB की बड़ी कार्रवाई, 200 नशीली गोलियां, गांजा और दो बाइक के साथ दो युवक गिरफ्तार

कुंडवा चैनपुर में SSB की बड़ी कार्रवाई, 200 नशीली गोलियां, गांजा और दो बाइक के साथ दो युवक गिरफ्तार
ब्यूरो रिपोर्ट सुजीत कुमार
पूर्वी चंपारण: भारत-नेपाल सीमा पर तैनात 20वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB), सीतामढ़ी के कुंडवा चैनपुर क्षेत्र में विशेष वाहन पेट्रोलिंग के दौरान जवानों ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को नशीली दवाओं और गांजा के साथ पकड़ा है।
SSB के अनुसार, 10 अगस्त 2026 की शाम करीब 7:30 बजे सीमा स्तंभ संख्या 347/01 से लगभग 500 मीटर अंदर भारतीय क्षेत्र में स्थित हीरापुर गांव के पास पेट्रोलिंग पार्टी ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को मोटरसाइकिल के साथ देखा। जांच के दौरान उनके पास से Nitrazepam Tablet I.P. (Nitzascen-10) की 200 गोलियां, 2 ग्राम गांजा और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। मौके से दो मोटरसाइकिल भी जब्त की गईं।
गिरफ्तार युवकों की पहचान सद्दाम मंसूरी (21 वर्ष), पिता नौशाद मंसूरी, ग्राम गोआबारी, थाना खंडवा चैनपुर और अब्दुल बारीक (25 वर्ष), पिता मोहम्मद जमालुद्दीन, ग्राम व पोस्ट बलवा, थाना कुंडवा चैनपुर, पूर्वी चंपारण के रूप में हुई है। दोनों भारतीय नागरिक बताए गए हैं।
SSB के मुताबिक, दोनों आरोपी भारत से नेपाल की ओर जाने की तैयारी में थे और उनकी भूमिका कथित तौर पर कूरियर के रूप में बताई गई है। कार्रवाई कुंडवा चैनपुर कंपनी/सीमा चौकी की पेट्रोलिंग टीम द्वारा अकेले की गई।
फिलहाल मामले में कानूनी कार्रवाई एवं FIR की प्रक्रिया जारी है। SSB द्वारा बरामद सामान और दोनों आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित थाना को सौंपने की प्रक्रिया की जा रही है।
बरामद सामान:
🔹 Nitrazepam Tablet I.P. (Nitzascen-10) – 200 टैबलेट
🔹 गांजा – 2 ग्राम
🔹 मोटरसाइकिल – 2
🔹 मोबाइल फोन – 1




















