[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

झाझा श्री कृष्ण गौशाला के दिन फिरने वाला है, गौशाला चकाचक कैसे हो इस पर उपाध्यक्ष सुरेश कुमार की अध्यक्षता में हुआ मंथन।शिक्षक दिवस पर पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशशहीद बाबू जगदेव प्रसाद के शहादत दिवस पर कोटि-कोटि नमनश्री श्री 108 वैष्णवी दुर्गा मन्दिर के संयोजक प्रभाश बंका एंड टीम के द्वारा, आयोजित हुआ मटका फोड़ प्रतियोगिता।धर्म की स्थापना, अधर्म का विनाश और मानवता के कल्याण का शाश्वत संदेश ही श्रीकृष्ण के जीवन-दर्शन का मूल आधार है:– निवेदिता सिन्हाअरवल में 90 दिवसीय स्वास्थ्य जांच अभियान का शुभारंभ, 30 वर्ष से अधिक उम्र के 4.68 लाख लोगों की होगी स्क्रीनिंगशॉर्ट सर्किट से हेमचंद सत्तू फैक्ट्री में लगी भीषण आग, एक करोड़ की संपत्ति जलकर राखदावथ में पैक्स अध्यक्षों के साथ सहकारिता विभाग की विशेष बैठक, डाटा सत्यापन और कंप्यूटरीकरण पर जोरनहर में गंभीर कटाव को लेकर सिंचाई विभाग में सौंपा आवेदन, शीघ्र मरम्मत की मांगजहरीले सर्प के डसने से 8 वर्षीय मासूम की मौत, दूसरी बच्ची की हालत नाजुक
Crime Newsपूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

भारत-नेपाल सीमा पर SSB की कार्रवाई, 60 लीटर नेपाली शराब और बाइक बरामद

भारत-नेपाल सीमा पर SSB की कार्रवाई, 60 लीटर नेपाली शराब और बाइक बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट सुजीत कुमार 

पूर्वी चंपारण: भारत-नेपाल सीमा पर 20वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB), सीतामढ़ी के गोवाबारी सीमा चौकी के जवानों ने कार्रवाई करते हुए 60 लीटर नेपाली शराब बरामद की है। मौके से एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। हालांकि, शराब तस्करी में शामिल व्यक्ति मौके से फरार हो गया।

SSB के अनुसार, 10 अगस्त 2026 को सुबह करीब 10:10 बजे सीमा स्तंभ संख्या 347/01 से लगभग 1740 मीटर अंदर भारतीय क्षेत्र में गुरहनवा के पास पेट्रोलिंग के दौरान एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से सामान लेकर नेपाल की ओर से भारत में प्रवेश करता दिखाई दिया।

पेट्रोलिंग टीम को अपनी ओर आते देख व्यक्ति मोटरसाइकिल मौके पर छोड़कर नेपाल की तरफ भागने लगा। जवानों ने उसका पीछा किया, लेकिन वह नेपाल की सीमा में प्रवेश कर फरार हो गया।

इसके बाद मौके पर मोटरसाइकिल और उस पर रखे सामान की जांच की गई। एक प्लास्टिक बैग से नेपाली रिलैक्स शराब की 200 बोतलें बरामद हुईं। प्रत्येक बोतल 300 एमएल की बताई गई है। इस प्रकार बरामद शराब की कुल मात्रा 60 लीटर है।

SSB ने बरामद शराब और मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। फरार व्यक्ति की पहचान अभी नहीं हो सकी है।

बरामदगी:
🍾 नेपाली रिलैक्स शराब — 200 बोतल
➡️ कुल मात्रा — 60 लीटर
🏍️ मोटरसाइकिल — 01

कार्रवाई: 20वीं वाहिनी SSB, सीतामढ़ी
सीमा चौकी: गोवाबारी
थाना: कुंडवा चैनपुर
जिला: पूर्वी चंपारण, बिहार

Check Also
Close