[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

कुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेलाइनरवा बॉर्डर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 180.3 लीटर नेपाली शराब के साथ तीन गिरफ्तार, तीन बाइक जब्तबेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के जिला संयोजक बनाए जाने पर सिंटू राज को मंत्री ने किया सम्मानितभारत से मोटरसाइकिल की पेट्रोल टंकी में छिपाकर लाए जा रहे 30 लाख रुपये बरामद, गौर में 14.64 लाख नकद भी जब्त
Crime Newsपूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

SSB 20वी बटालियन की बड़ी कार्रवाई: 420 बोतल नेपाली शराब व बाइक जब्त, तस्कर नेपाल फरार

SSB 20वी बटालियन की बड़ी कार्रवाई: 420 बोतल नेपाली शराब व बाइक जब्त, तस्कर नेपाल फरार

ब्यूरो सुजीत कुमार

पूर्वी चंपारण। भारत-नेपाल सीमा पर नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 20वीं वाहिनी एसएसबी, सीतामढ़ी ने भारी मात्रा में नेपाली शराब बरामद की है। कार्रवाई के दौरान एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई, जबकि तस्कर एसएसबी जवानों को देखकर बाइक छोड़ नेपाल की ओर फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, 19 अगस्त 2026 को कुंडवा चैनपुर समवाय से एसएसबी की ऑपरेशन पार्टी सीमा क्षेत्र में गश्ती के लिए रवाना हुई थी। इसी दौरान सीमा स्तंभ संख्या 348/05 के समीप गांव खरूही में भारत की सीमा से करीब 20 मीटर अंदर एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर सामान लेकर आता दिखाई दिया।

एसएसबी जवान जब उसकी जांच के लिए आगे बढ़े तो जवानों को अपनी ओर आता देख संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल छोड़कर नेपाल की दिशा में भागने लगा। जवानों ने उसका पीछा कर पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन नेपाल सीमा नजदीक होने के कारण वह फरार हो गया।

इसके बाद मौके पर छोड़ी गई मोटरसाइकिल और सामान की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान 420 बोतल नेपाली ‘रिलैक्स’ शराब बरामद की गई। प्रत्येक बोतल 300 मिलीलीटर की है, जिसकी कुल मात्रा 126 लीटर बताई गई है।

एसएसबी ने मौके से एक हीरो ग्लैमर मोटरसाइकिल, रजिस्ट्रेशन नंबर BR-06BA-8162 भी जब्त की है। बताया गया कि शराब की खेप नेपाल से भारत लाई जा रही थी।

मामले में जब्त शराब और मोटरसाइकिल को अग्रेतर कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को सौंपने की प्रक्रिया जारी है।

बरामदगी:

  • 420 बोतल नेपाली रिलैक्स शराब
  • कुल मात्रा: 126 लीटर
  • एक हीरो ग्लैमर मोटरसाइकिल
  • स्थान: गांव खरूही, कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र, पूर्वी चंपारण

Check Also
Close