[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

झाझा श्री कृष्ण गौशाला के दिन फिरने वाला है, गौशाला चकाचक कैसे हो इस पर उपाध्यक्ष सुरेश कुमार की अध्यक्षता में हुआ मंथन।शिक्षक दिवस पर पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशशहीद बाबू जगदेव प्रसाद के शहादत दिवस पर कोटि-कोटि नमनश्री श्री 108 वैष्णवी दुर्गा मन्दिर के संयोजक प्रभाश बंका एंड टीम के द्वारा, आयोजित हुआ मटका फोड़ प्रतियोगिता।धर्म की स्थापना, अधर्म का विनाश और मानवता के कल्याण का शाश्वत संदेश ही श्रीकृष्ण के जीवन-दर्शन का मूल आधार है:– निवेदिता सिन्हाअरवल में 90 दिवसीय स्वास्थ्य जांच अभियान का शुभारंभ, 30 वर्ष से अधिक उम्र के 4.68 लाख लोगों की होगी स्क्रीनिंगशॉर्ट सर्किट से हेमचंद सत्तू फैक्ट्री में लगी भीषण आग, एक करोड़ की संपत्ति जलकर राखदावथ में पैक्स अध्यक्षों के साथ सहकारिता विभाग की विशेष बैठक, डाटा सत्यापन और कंप्यूटरीकरण पर जोरनहर में गंभीर कटाव को लेकर सिंचाई विभाग में सौंपा आवेदन, शीघ्र मरम्मत की मांगजहरीले सर्प के डसने से 8 वर्षीय मासूम की मौत, दूसरी बच्ची की हालत नाजुक
Crime Newsजमुईबिहारराज्य

निमारंग गांव में सात वर्षीय बच्ची का संदिग्ध हालात में शव बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

निमारंग गांव में सात वर्षीय बच्ची का संदिग्ध हालात में शव बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

जमुई से चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट

जमुई टाउन थाना क्षेत्र के निमारंग गांव में शनिवार की सुबह एक सात वर्षीय बच्ची का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृत बच्ची की पहचान निमारंग निवासी मो. इकबाल की सात वर्षीय पुत्री सहाना खातून के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

जानकारी के अनुसार, सहाना खातून शुक्रवार की शाम पास की एक दुकान से सामान लाने के लिए घर से निकली थी। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटी। काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। परिजनों के अनुसार, रातभर खोजबीन के बावजूद बच्ची का कोई सुराग नहीं मिल सका।

शनिवार की सुबह एक अर्धनिर्मित मकान के परिसर में बच्ची का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने की सूचना मिली। शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना की सूचना पर जमुई पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

वहीं, मृत बच्ची के परिजनों ने उसके साथ गलत हरकत के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल बच्ची की मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि हो सकेगी। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Check Also
Close