[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

शॉर्ट सर्किट से हेमचंद सत्तू फैक्ट्री में लगी भीषण आग, एक करोड़ की संपत्ति जलकर राखदावथ में पैक्स अध्यक्षों के साथ सहकारिता विभाग की विशेष बैठक, डाटा सत्यापन और कंप्यूटरीकरण पर जोरनहर में गंभीर कटाव को लेकर सिंचाई विभाग में सौंपा आवेदन, शीघ्र मरम्मत की मांगजहरीले सर्प के डसने से 8 वर्षीय मासूम की मौत, दूसरी बच्ची की हालत नाजुकचंदौली चकिया ब्लाक के तिलौरी गांव में आरसीसी सड़क जर्जर होने से आवागमन में परेशानीदावथ प्रखंड विकास पदाधिकारी के पुत्र के जन्मदिन पर बधाईयों का लगा तांताप्राचीन इमली पेड़ के नीचे विराजमान बाबा ब्रह्मदेती एवं कुलाजोत बाबा की वार्षिक पूजा संपन्नसद्गुरु सदाफलदेव जी की 139वीं जयंती पर दो दिवसीय विहंगम योग समारोह, आचार्य स्वतंत्रदेव जी की अमृतवाणी होगी मुख्य आकर्षणनाले में डूबने से 12 वर्षीय बच्ची की मौत, जदयू जिलाध्यक्ष ने पीड़ित परिवार से की मुलाकातनिमारंग गांव में सात वर्षीय बच्ची का संदिग्ध हालात में शव बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Crime Newsजमुईबिहारराज्य

जहरीले सर्प के डसने से 8 वर्षीय मासूम की मौत, दूसरी बच्ची की हालत नाजुक

जहरीले सर्प के डसने से 8 वर्षीय मासूम की मौत, दूसरी बच्ची की हालत नाजुक

जमुई से चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट

जमुई/सोनो: सोनो प्रखंड क्षेत्र में रविवार की देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां जहरीले सर्प के डसने से एक 8 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसकी बड़ी बहन का इलाज सदर अस्पताल जमुई में चल रहा है। उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोनो प्रखंड के नैयाडीह पंचायत अंतर्गत ठाकुर अहरा गांव निवासी अनिल यादव की दो पुत्रियां प्रियंका कुमारी और प्रियांशु कुमारी रविवार की रात भोजन करने के बाद एक ही पलंग पर सो रही थीं। इसी दौरान दोनों बच्चियों को जहरीले सर्प ने डस लिया।

सर्पदंश के बाद छोटी पुत्री प्रियांशु कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बड़ी बेटी प्रियंका कुमारी की हालत गंभीर होने पर उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई में भर्ती कराया गया। अस्पताल में उसका इलाज जारी है और चिकित्सकों की निगरानी में उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

घटना के बाद मृत बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जमुई भेज दिया गया है। वहीं, इस दर्दनाक घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बच्ची की मौत की खबर से ठाकुर अहरा गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

Check Also
Close