सर्पदंश से पत्रकार सत्येन्द्र कुमार की पत्नी का निधन, भाजपा नेताओं ने घर पहुंचकर जताई संवेदना

सर्पदंश से पत्रकार सत्येन्द्र कुमार की पत्नी का निधन, भाजपा नेताओं ने घर पहुंचकर जताई संवेदना
अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट
अरवल। अरवल विधानसभा क्षेत्र के मेहंदिया निवासी एवं प्रभात खबर के पत्रकार सत्येन्द्र कुमार की पत्नी का सर्पदंश के कारण असामयिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
निधन की सूचना पर भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री राम विनय शर्मा एवं भास्कर कुमार आज उनके आवास पर पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दुख की इस घड़ी में परिजनों को ढांढस बंधाया तथा हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
भाजपा नेताओं ने कहा कि असामयिक निधन की यह घटना अत्यंत दुखद एवं पीड़ादायक है। इस कठिन समय में वे शोक संतप्त परिवार के साथ खड़े हैं।
उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति दें।
ॐ शांति। 🙏




















