[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

शिव-शक्ति के अटूट प्रेम का प्रतीक है हरितालिका व्रत, 14 सितंबर को मनेगा पर्वराष्ट्रीय लोक अदालत में उमड़ी भीड़, वाहन चालकों ने बड़ी संख्या में जमा किया जुर्मानाआर.सी.सेंट्रल स्कूल एजी कालोनी पटना के तत्वावधान में स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम संपन्नराष्ट्रीय लोक अदालत: ट्रैफिक चालान के एकमुश्त निपटान के लिए 24 विशेष काउंटर, मोतिहारी डीएम ने किया निरीक्षणबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर मनोज सिंह यादव ने पीड़ितों की सहायता की मांगबाबा झुमराज मंदिर विकास को ले कमेटी सदस्यों ने पुर्व की भॉति जारी किया मार्च महिने का हिसाबपीएनबी आरसेटी रोहतास में अगरबत्ती निर्माण प्रशिक्षण का सफल समापनदुखद खबर: पत्नी की मौत से 30 वर्षीय सोहन मिस्त्री पर टूटा दुखों का पहाड़, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि पंकज यादव ने पहुंचकर बंधाया ढांढसजमुई जिले की आन बान शान श्री श्री 108 वैष्णवी दुर्गा मन्दिर प्रांगण में रामदास बर्णवाल की अध्यक्षता में हिसाब किताब से संबंधित हुई बैठकसिमुलतला के घने जंगल में SSB की बड़ी कार्रवाई, सुरंगनुमा ठिकाने से 3 अवैध हथियार बरामद
Crime Newsपूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

ढाका सहित जिले के पांच डकैती कांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

ढाका सहित जिले के पांच डकैती कांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

15.50 लाख रुपये नकद, अत्याधुनिक पिस्टल, कारतूस, 2.207 किलो चरस, जेवरात व बाइक बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट सुजीत कुमार 

ढाका (पूर्वी चंपारण)। ढाका थाना क्षेत्र में बीते 30/31 अगस्त की रात ग्राम मठिया मोहन निवासी मनोज कुमार शर्मा के घर हुई डकैती की घटना का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपियों ने डकैती की घटना समेत अन्य वारदातों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

पुलिस की प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, मनोज कुमार शर्मा के घर पांच-छह अज्ञात अपराधियों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया था। इस संबंध में ढाका थाना कांड संख्या 468/26 दर्ज किया गया था।

जेल से बाहर आए आरोपी से मिली अहम जानकारी

पुलिस के अनुसार, अनुसंधान के दौरान पता चला कि डकैती में शामिल अपराधी सीतामढ़ी जिले के बेला, परिहार, बथनाहा एवं मेहसौल क्षेत्र से जुड़े हैं। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मो. सफीक मंसुरी उर्फ बंटा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने डकैती कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए अपने अन्य साथियों के नाम-पते की जानकारी दी।

आरोपी की निशानदेही पर डकैती में लूटे गए सामान और अपराध में प्रयुक्त वस्तुओं की बरामदगी की गई। पुलिस का कहना है कि डकैती से मिले रुपये से मोटरसाइकिल खरीदने की बात भी सामने आई है।

बरामद सामान

पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति में निम्न सामान बरामद होने की जानकारी दी है—

  • 15 लाख 50 हजार रुपये नकद
  • एक अत्याधुनिक पिस्टल
  • चार जिंदा कारतूस
  • 2.107 किलोग्राम चरस
  • दरवाजा तोड़ने वाला रॉड—2 पीस
  • पांच एंड्रॉयड मोबाइल
  • करीब 300 ग्राम चांदी के आभूषण, जिसमें पायल, लॉकेट, सिकड़ी, कमर की चाबी और अंगूठी शामिल हैं
  • एक R1-5 मोटरसाइकिल

गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी मो. सफीक मंसुरी उर्फ बंटा, उम्र करीब 28 वर्ष, पिता स्व. हासिम मंसुरी, ग्राम भलही, थाना बथनाहा, जिला सीतामढ़ी का रहने वाला है। उसके खिलाफ बेला, बाजपट्टी, सोनबरसा, सीतामढ़ी नगर, चिरैया, कुण्डवाचैनपुर और ढाका थाना समेत विभिन्न थानों में डकैती, चोरी, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट से जुड़े मामले दर्ज होने की जानकारी दी गई है।

दूसरे गिरफ्तार आरोपी की पहचान मो. तनवीर शेख, उम्र करीब 27 वर्ष, पिता मो. साबिर शेख, निवासी बेतहा, थाना बेला, जिला सीतामढ़ी के रूप में बताई गई है। उसके खिलाफ भी आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई है।

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों से पूछताछ के आधार पर डकैती गिरोह के अन्य सदस्यों और पूर्व की घटनाओं के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Check Also
Close