Crime Newsबिहारराज्यरोहतास
पटेल सेवा संघ की बैठक में लौह पुरुष की जयंती भव्य रूप से मनाने का निर्णय

पटेल सेवा संघ की बैठक में लौह पुरुष की जयंती भव्य रूप से मनाने का निर्णय
रोहतास संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट
(रोहतास) पटेल सेवा संघ, दावथ,सूर्यपुरा प्रखंड की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को बभनौल गांव में अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में हुई। संचालन सभाचंद्र चौधरी ने किया।
बैठक में वक्ताओं ने सरदार वल्लभभाई पटेल के विचारों पर प्रकाश डाला। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष लौह पुरुष की जयंती भव्य रूप से मनाई जाएगी।
बैठक मे जिला पार्षद प्रतिनिधि विकास पटेल, जदयू नेता अभिषेक पटेल, बिक्रमगंज बीस सूत्री उपाध्यक्ष संजय वर्मा, मुखिया विजय पटेल, सुधीर रंजन, अरविंद पटेल, अंकित पटेल, राजेंद्र प्रसाद सिंह दिनारा, राहुल पटेल,, ज्वाला पटेल सहित सैकड़ों लोगों ने संबोधित किया।
बैठक के अंत में नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा में मृत लोगों की आत्मा की शांति के लिए मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।




















