[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

कुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेलाइनरवा बॉर्डर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 180.3 लीटर नेपाली शराब के साथ तीन गिरफ्तार, तीन बाइक जब्तबेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के जिला संयोजक बनाए जाने पर सिंटू राज को मंत्री ने किया सम्मानितभारत से मोटरसाइकिल की पेट्रोल टंकी में छिपाकर लाए जा रहे 30 लाख रुपये बरामद, गौर में 14.64 लाख नकद भी जब्त
Crime Newsजमुईबिहारराज्य

बाइक दुर्घटना में मृत अशोक बरनवाल के परिजनों से मिले पूर्व एमएलसी संजय प्रसाद

बाइक दुर्घटना में मृत अशोक बरनवाल के परिजनों से मिले पूर्व एमएलसी संजय प्रसाद

जमुई/सोनो संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट 

जमुई: चकाई विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधान पार्षद सह विधायक प्रत्याशी संजय प्रसाद अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत मंगलवार को सोनो प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा करते हुए बटिया बाजार पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बटिया बाजार निवासी अशोक बरनवाल के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की।

बताया गया कि अशोक बरनवाल करीब दस दिन पूर्व बाइक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनका पटना में इलाज चल रहा था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वे करीब 45 वर्ष के थे।

संजय प्रसाद ने शोकाकुल परिवार से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और कहा कि दुख की इस घड़ी में वे पीड़ित परिवार के साथ हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों की सेवा करना और जरूरत के समय पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा रहना ही उनका संकल्प है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए परिजनों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

Check Also
Close