
जिउतिया पर काव नदी में डूबी 12 वर्षीय अंशु का शव मिला, दादी बेसुध – दूसरी बच्ची काजल की तलाश जारी
रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट
दावथ (रोहतास) जीवित्पुत्रिका (जिउतिया) पर्व पर स्नान के दौरान काव नदी में डूबी दो बच्चियों में से एक का शव बरामद कर लिया गया है।
मृतका की पहचान धवईं गांव निवासी जितेंद्र सिंह की 12 वर्षीय पुत्री अंशु कुमारी के रूप में हुई है। रविवार को एस डी आर एफ और ग्रामीणों के प्रयास से उसका शव नदी से निकाला गया।
अंशु का शव गांव पहुंचते ही परिवार में मातम छा गया। अंशु का शव देखते ही उसकी दादी धनपति देवी बेसुध हो गईं। वह बार-बार अंशु का नाम पुकारते हुए कह रही थीं, “पुल के नीचे मेरी नातिन बैठी है…” पोती की मौत का सदमा दादी सह नहीं पा रही थीं। वहीं, परिजनों के रोने-बिलखने से गांव का माहौल गमगीन हो गया।
इस घटना में धवईं गांव की ही 10 साल की काजल कुमारी भी नदी में बह गई थी, जिसकी तलाश अभी जारी है।
घटना की सूचना पर दावथ सीओ गौरव कुमार और थानाध्यक्ष मनीष कुमार पंजियारा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अंशु के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेजा गया है।
दावथ सीओ ने बताया कि अंशु का शव पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया गया है। दोनों बच्चियों के परिजनों को आपदा राहत कोष से चार-चार लाख रुपये सहायता राशि देने के लिए जिला प्रशासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी,




















