[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

24 दिनों की मेहनत से बदली तालाब की तस्वीर, चार बहादुर दोस्तों को DPS डायरेक्टर ने किया सम्मानितकोलकाता से गया जी धाम परिभ्रमण पर जा रहे यात्रियों से भरा बस दुर्घटना ग्रस्त, बाल बाल बचे यात्री दिल दहला देने वाली खबर: छह माह पहले हुई थी शादी, पति पर जहर खिलाकर हत्या करने का आरोपबसंतपुर में गैस सिलेंडर के रिसाव से घर में लगी आग, पुलिस और फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसाबेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस शुरू, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिखाई हरी झंडीजमुई केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की लक्ष्मीपुर प्रखंड इकाई का गठन, मनोज कुमार सिंह बने अध्यक्षअरवल में लौट रही कानून-व्यवस्था पटरी पर, नए एसपी के तेवर से अपराधियों में खौफराष्ट्रीय एकता दिवस पर दावथ थाने में पुलिसकर्मियों ने ली एकता की शपथकर्ण विद्या विहार में स्वास्थ्य जागरूकता सत्र, डॉ. सोनम बोलीं- बेटियों को सही जानकारी देना हमारी जिम्मेदारीअरवल जदयू कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती
Crime Newsजमुईबिहारराज्य

कोलकाता से गया जी धाम परिभ्रमण पर जा रहे यात्रियों से भरा बस दुर्घटना ग्रस्त, बाल बाल बचे यात्री 

कोलकाता से गया जी धाम परिभ्रमण पर जा रहे यात्रियों से भरा बस दुर्घटना ग्रस्त, बाल बाल बचे यात्री

जमुई से चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट

जमुई चकाई मुख्य मार्ग पर खपरिया गांव के समिप स्थित पुल पर बने गड्ढे के कारण बस वाहन संख्या डब्ल्यू० बी० 57 बी० 1303 दुर्घटना ग्रस्त हो गई , जिससे बस पर सवार कई यात्री आंशिक रूप से चोटील हो गए ।

बस चालक पश्चिम बंगाल के कोलकाता शहर निवासी छोटन कुमार ने बताया कि बीच सड़क पर तकरीबन डेढ़ फीट गहरी गड्ढे में भरा बारिश का पानी के कारण गड्ढे का पता नहीं चल सका ओर जैसे ही बस का टायर उस गड्ढे में गया तभी बस का एक पार्टस टुटकर क्षतिग्रस्त हो गया और नियंत्रण खो दिया । जिस कारण बस वाहन पर सवार सभी यात्रियों समेत तकरीबन 20 फिट नीचे सड़क के किनारे जा गिरा । उन्होंने बताया कि सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल कर साथ चल रहे दुसरे बस वाहन से भेज दिया गया है ।

बस वाहन कोलकाता शहर से भारत भ्रमण पर निकले थे । बिति रात झारखंड प्रदेश के प्रसिद्ध धाम बाबा वैद्यनाथ धाम से गया जी धाम के लिए निकला था तभी अचानक चकाई के रास्ते जमुई जाने के क्रम में खपरिया गांव के समिप यह दुर्घटना हुई है । बस वाहन कोलकाता शहर निवासी पिंटु सरकार का बताया गया है ।

ज्ञात हो कि बिति शनिवार की देर शाम अचानक आई तेज मुसलाधार बारिश के कारण खपरिया पुल के समिप बने गड्ढे में पानी भर जाने के कारण यह दुर्घटना हुई है ।

इसी प्रकार काली पहाड़ी चोक पर पिछले बरसात के मौसम की शुरुआति समय से ही कई बड़े बड़े गड्ढे इस प्रकार हो गया है कि जब भी बारीस होती है एन एच 333 की सडक तालाब का रुप अख्तियार कर लेता है और प्रतिदिन दो चार वाहने दुर्घटना हो जाती है और उस पर सवार यात्री बुरी तरह घायल हो जाते हैं । बरसात का मौसम शुरू हुए तकरीबन चार माह गुजरने को हे लेकिन अभी तक नातो किसी नेता का ध्यान इस सडक पर गया है और ना ही प्रशासन का ।

Check Also
Close