[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

कुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेलाइनरवा बॉर्डर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 180.3 लीटर नेपाली शराब के साथ तीन गिरफ्तार, तीन बाइक जब्तबेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के जिला संयोजक बनाए जाने पर सिंटू राज को मंत्री ने किया सम्मानितभारत से मोटरसाइकिल की पेट्रोल टंकी में छिपाकर लाए जा रहे 30 लाख रुपये बरामद, गौर में 14.64 लाख नकद भी जब्त
खेलजमुईबिहारराज्य

एसबीआई तथा सशस्त्र सीमा बल के साथ क्रिकेट मैच का आयोजन 

सोनो जमुई संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट 

भारत सरकार के फिट इंडिया मूवमेंट कार्यक्रम के तहत एसबीआई जमुई और 16 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के साथ खेला गया क्रिकेट मैच 

 पांच मई 2024 सोमवार को 16 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल तथा भारतीय स्टेट बैंक एसबीआई के मध्य 16 – 16 ओवर का क्रिकेट मैच खेला गया | जिसमें 16 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की टीम के कमांडेंट श्री मनीष कुमार तथा भारतीय स्टेट बैंक जमुई के टीम की ओर से ब्रांच मैनेजर श्री मलय सौरभ ने टीम की कमान संभाली ।

एसएसबी की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्ले बाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवर में 6 विकेट पर 153 रन बना कर SBI की टीम को मैच जीतने के लिए 154 रनो का लक्ष्य दिया ।

बैटिंग करने उतरी एसबीआई के टीम की शुरुआत ज्यादा अच्छी नहीं रही और टारगेट का पीछा करते हुए एसबीआई की पूरी टीम 124 रन पर आउट हो गई । इस तरह एस एस बी की टीम ने यह मैच 30 रनो की बढ़त बनाकर अपने नाम जीत दर्ज की ।

मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ीयों ने खेल में बैहतरिन रूचि के साथ अपनी अपनी प्रतिभा दिखाई । एस एस बी के खिलाड़ी मनोज कुराने को बेहतर प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ दी मैच दिया गया ।

मैच के अंत में कमांडेंट श्री मनीष कुमार द्वारा दोनों टीमों को पुरस्कृत किया गया । साथ ही कहा गया है की फिट रहने के लिए खेल बहुत जरूरी है और आगे भी इसी तरह के खेल कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहेगा ।

Check Also
Close