Tuesday 22/ 10/ 2024 

Dainik Live News24
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं के तहत खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजनअखण्ड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने करवा चौथ का रखा व्रतखेल अनुशासन का महत्व को बढ़ाता है:- मनोज सिंह यादव जिला अध्यक्ष बीएसपीशहाबगंज पुलिस ने 34 साल पुराने मामले में पकड़ा, कोर्ट ने दे दी तुरंत जमानतविनय कुमार दरोगा ने आत्मदाह करने का लिया निर्णयIMD Alert: मानसून विदा, ठंड की दस्तक, आंधी-तूफान और तेज बारिश की संभावनाजन शिक्षण संस्थान वंचित अरवल द्वारा हेल्पर इलेक्ट्रिकल टेक्निशियन तथा असिस्टेंट ड्रेस मेकर परीक्षा संपन्न…विकासशील इंसान पार्टी के जिलाध्यक्ष बने पवन बिंद को लोगों ने दी बधाईलेट्स इंस्पायर बिहार के जिला मुख्य समन्वयक बने डा.विभूति भूषणइंडो नेपाल बार्डर सड़क निर्माण में आये अवरोध को किया गया दूर, निर्माण कार्य शुरू 
टॉप न्यूज़नालंदाबिहारराज्य

मानवता का मूलधर्म प्रकृति की सेवा

नालंदा संवाददाता: आज 13 मई,दिन सोमवार को बिहारशरीफ स्थित स्थानीय सभागार में गौरैया विहग फाउंडेशन द्वारा बहाई धर्म के लर्निंग साइट

किशोर आध्यात्मिक सशक्तिकरण कार्यक्रम में पक्षियों के भीषण गर्मी में परिंडे लगाने के लिए जागरूक किया गया।

छतों पर रखें परिंडे

इस अवसर पर फाउंडेशन के संस्थापक निदेशक राजीव रंजन पाण्डेय ने कहा कि जल से जीवन है और जीवन से हरियाली है। इस भीषण गर्मी में जल की जरूरत इंसानों के अलावे पशु पक्षियों को भी है। आप अपने छतों,बागों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पानी का बर्तन अवश्य रखें,ताकि पानी के बिना किसी जीव की मौत न हो।

मानवता का मूलधर्म प्रकृति की सेवा

लर्निंग साइट रिसोर्स पर्सन जितेंद्र कुमार ने कहा कि बहाई धर्म से जुड़े लोगों को मानवता की पाठ पढ़ाई जाती है जिसमें प्रकृति की सेवा मानव का कर्तव्य और धर्म भी है। पर्यावरण में मौजूद सभी चीजों का अहम योगदान है। परिंडा अभियान के तहत सभी लोग पक्षियों के पानी की व्यवस्था करें,ताकि इनका जीवन भी सरल हो सके।

इस कार्यक्रम में बिहार के अलावे झारखंड,उड़ीसा, अंडमान निकोबार और झारखंड से आए युवाओं ने भाग लिए व पक्षी संरक्षण के प्रति रुचि दिखाई और संकल्प लिया।

इस मौके पर बिहार शरीफ के सहायक मंडल सदस्य राजीव पाण्डेय, नालंदा के सहायक मंडल सदस्य रोहित तिवारी,अध्ययन वृत के समन्वयक बिट्टू कुमार अन्य सदस्य लोग मौजूद थे।

Check Also
Close