[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

लिख रहा हूं मैं अंजाम जिसका कल आगाज आएगा, मेरे लहू का हर एक कतरा इंकलाब लाएगा. ‘मैं रहूं या न रहूं पर ये वादा है तुमसे कि मेरे बाद वतन पर मरने वालों का सैलाब आएगा.’अरवल: पूर्व विधायक सत्यदेव सिंह कुशवाहा की प्रथम पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलिअरवल: मुहर्रम पर्व को लेकर कर्बला मैदान का प्रशासनिक निरीक्षण, आज होगी पहलामबैरगनिया में मुहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट, अख्ता बाजार में पुलिस की सघन गश्तीमनरेगा से बदल रही मटिअरिया पंचायत की तस्वीर, बेबुनियाद खबरों का मुखिया ने किया खंडनवाहन चेकिंग में संदिग्ध बाइक जब्त, एक युवक हिरासत मेंजहानाबाद: ऊटा के कंचन कुमारी 70 वीं बीपीएससी से ग्रामीण विकास पदाधिकारी बन जहानाबाद का बढ़ाया मानDM-SP की दो टूक: डीजे बजाया तो होगी कार्रवाई, मुहर्रम को लेकर सख्त निर्देश जारीलखनऊ अग्निकांड में 15 छात्रों की मौत के बाद जागा प्रशासन, कोचिंग और अस्पतालों की होगी कड़ी जांचपदभार ग्रहण करने के साथ ही एक्शन मोड में जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव मोतिहारी
पटनाबिहारराज्य

पूर्व मध्य रेल के विभिन्न स्टेशनों पर 244 आरओबी एवं 383 आर यूबी कार्यरत

लेकिन झाझा FOB का सपना है अधूरा? न जाने कब होगा पूरा?

बिहार राज्य संवाददाता बीरेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

सड़क एवं रेल मार्ग पर यात्रियों की कुशल आवाजाही सुनिश्चित करने की दिशा में कार्य करते हुए रेल परिचालन में संरक्षा एवं ट्रेनों की गतिशीलता में वृद्धि और सड़क उपयोगकर्ता की सुविधा के मद्देनजर लेवल क्रॉसिंग गेटों पर रोड ओवर ब्रिज (आरओबी)/रोड अंडर ब्रिज (आरयूबी) का निर्माण किया जा रहा है।

इसी कड़ी में पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार में वर्तमान में 244 आर.ओ.बी. तथा 383 आर.यू.बी. कार्यरत है । इनमें धनबाद मंडल में 130 आरओबी एवं 141 आरयूबी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल में 40 आरओबी

एवं 60 आरयूबी, दानापुर मंडल में 39 आरओबी तथा 66 आरयूबी, सोनपुर मंडल में 15 आरओबी तथा 55 आरयूबी जबकि समस्तीपुर मंडल में 20 आरओबी तथा 61 आरयूबी कार्यरत है ।

इसके अतिरिक्त 109 आरओबी तथा 304 आरयूबी/एलएचएस का निर्माण किया जाना है ।

इनमें धनबाद मंडल में 22 आरओबी एवं 57 आर यूबी/एल ए चएस, पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल में 27 आरओबी एवं 21 आर यूबी/एच एचएस, दानापुर मंडल में 16 आरओबी तथा 15 आर यूबी, सोनपुर मंडल में 12 आरओबी तथा 11 आर यूबी जबकि समस्तीपुर मंडल में 32 आरओबी तथा 10 आर यूबी का निर्माण किया गया।

Check Also
Close