[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

एक रात में उजड़ गया बिहार के किशनगंज का घर, इंदौर आग हादसे में 6 परिजन जिंदा जलेहाथ लगाते ही उड़ रहा प्लास्टर, बेगूसराय स्थित सिमरिया ब्रिज की गुणवत्ता पर बड़ा सवालअब बिहार में कुर्सी-टेबल की कमी नहीं, नेचर पॉलीप्लास्ट लिमिटेड ने शुरू किया उत्पादनथाना परिसर में शांति समिति की हुई ईद वा रामनवमी को लेकर बैठकबिहार सरकार की अपील बेअसर, 300 सीओ-राजस्व अधिकारी अभी भी हड़ताल पर…न्यायालय द्वारा निर्गत नोटिस के बाद सोनो पुलिस ने फरार अभियुक्त के घर चिपकाया इस्तेहारअन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) की केंद्रीय सूची का उप-वर्गीकरण करना को लेकर निवेदनचिरैया थाना क्षेत्र से सुखा नशा कारोबारी हुआ गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई में जुटे अधिकारी धनबल-मशीनरी से जीती NDA, मगर हमारी लड़ाई खत्म नहीं, तेजस्वी यादव की हुंकारगैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर जिलाधिकारी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील
Crime Newsगयाबिहारराज्य

मियां बीवी राजी तो क्या करेगा… गया में 70 साल का दूल्हा और 25 की दुल्हन की शादी

ब्यूरो रिपोर्ट गया बिहार

बिहार के गया में अजीबोगरीब शादी सामने आई है. 70 साल के बुजुर्ग ने 25 साल की युवती से शादी रचाई. यह मामला गया जिले के हमजापुर गांव का बताया जाता है, जहां दोनों का निकाह पूरा हुआ. हालांकि शादी के बाद बुजुर्ग दूल्हे ने कहा कि उसे शादी करने की सख्त जरूरत थी. घर में कोई काम करने वाला नहीं था.

गया:जिले के हमजापुर में बीते दिन अजीबोगरीब शादीसामने आई है. एक 70 साल के बुजुर्ग ने 25 साल की युवती से शादी रचाई. मुस्लिम समुदाय के बुजुर्ग दूल्हे मोहम्मद सलीमुल्लाह नूरानी और 25 वर्षीय दुल्हन रेशमा का निकाह रस्म के अनुसार पूरा कराया गया. बताया जा रहा है, कि हमजापुर गांव में निकाह की रस्म पूरी हुई.

दूल्हा गया जिले के बैदा गांव का रहने वाला है. शादी के बाद अपनी दुल्हन को लेकर बैदा गांव रवाना हो गया. 70 साल का दूल्हा, 25 की दुल्हन: यह बेमेल शादी सैकड़ों लोगों की मौजूदगी के बीच हुई. सब कुछ रस्म के अनुसार हुआ.

मुस्लिम समुदाय के रहे दूल्हा और दुल्हन के साथ सैकड़ों लोग मौजूद थे. वहीं, निकाह पढ़ने की रस्म मौलवी के द्वारा पूरी की गई.

विवाह संपन्न होने के बाद बुजुर्ग दूल्हा अपनी दुल्हन के साथ गया के बैदा स्थित अपने गांव चला गया.शादी बनी चर्चा का विषय:अब यह शादी चर्चा का विषय बन गई है, क्योंकि एक 70 साल का बुजुर्ग 25 साल की युवती से शादी रचाता है और पूरे समारोह पूर्वक शादी संपन्न होती है.

ऐसे में सवाल उठता है, कि आखिर यह बेमेल शादी की नौबत क्यों आई. हालांकि दूल्हा और दुल्हन दोनों को इस शादी से कोई परेशानी नहीं है.

दूल्हे का कहना है, कि इस उम्र में उसे शादी की सख्त जरूरत थी. “घर में कोई काम करने वाला नहीं था. परेशानी खत्म होनी चाहिए थी, इसलिए यह शादी की.”- मोहम्मद सलीमुल्लाह नूरानी, बुजुर्ग दूल्हा

“मैं शादी से खुश हूं. शादी के बाद अपने पति मोहम्मद सलीमुल्लाह नूरानी के साथ अपने ससुराल बैदा जा रही हूं.”

Check Also
Close