[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

कुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेलाइनरवा बॉर्डर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 180.3 लीटर नेपाली शराब के साथ तीन गिरफ्तार, तीन बाइक जब्तबेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के जिला संयोजक बनाए जाने पर सिंटू राज को मंत्री ने किया सम्मानितभारत से मोटरसाइकिल की पेट्रोल टंकी में छिपाकर लाए जा रहे 30 लाख रुपये बरामद, गौर में 14.64 लाख नकद भी जब्त
पटनाबिहारराज्य

पटना जंक्शन पर चला किला बंदी टिकट चेकिंग अभियान

  • तमाम TTE, DY CIT, CIT को चेकिंग में लगाया गया।
  • SR, DCM, DCM, ACM, समेत तमाम वाणिज्य से जुड़े अधिकारीयों ने करवाई चेकिंग।
  • 8 घण्टे लगातार चली चेकिंग। एक भी बिना टिकट यात्री भाग नहीं सके। किले में तब्दील था पटना जंक्शन स्टेशन।

बिहार राज्य संवाददाता बीरेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

पूर्व मध्य रेल का दानापुर मंडल उचित टिकट/प्राधिकार के साथ यात्रा करने वाले रेल यात्रियों की सुविधा को लेकर निरंतर सजग व कार्यरत है।

इस संबंध में बिना टिकट/उचित प्राधिकार के रेल यात्रा करने के विरुद्ध दानापुर मंडल में निरंतर टिकट चेकिंग कार्य सघनता पूर्वक कराया जा रहा है।

इसी क्रम में दिनांक 02.08.2024, शुक्रवार को वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक/दानापुर के मार्गदर्शन में एवं मंडल वाणिज्य प्रबंधक/दानापुर तथा

सहायक वाणिज्य प्रबंधक/टी.सी.& कैटरिंग/दानापुर के नेतृत्व में 8 बजे से 16 बजे तक मंडल के पटना जं. पर किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस अभियान में विशेष टिकट चेकिंग दस्ते तैनात कर पैसेंजर एवं एक्सप्रेस ट्रेनो में गहनता से टिकट जांच की गई।

पटना जंक्शन पर जांच के दौरान 795 बिना टिकट/अनियमित टिकट वाले यात्री पाये गये जिनसे पेनाल्टी 4,27,480/- लेकर रेलवे राजस्व अर्जित किया गया

तथा 37 यात्रियों को जो जुर्माना नहीं दे पाए उन्हें माननीय रेलवे मजिस्ट्रेट पटना के समक्ष अग्रिम कार्रवाई हेतु प्रस्तुत किया गया।

इस टिकट जांच अभियान में वाणिज्य, आरपीएफ एवं जीआरपी कर्मी शामिल रहे।

इस तरह के टिकट चेकिंग अभियान मंडल में आगे भी जारी रहेगा । यात्रियों से अनुरोध है कि बिना टिकट कभी भी रेल यात्रा न करें। यह दंडनीय है। सदैव रेल टिकट लेकर उचित श्रेणी में ही रेल यात्रा करें।

Check Also
Close