[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

आर्थिक रूप से इस नए बजट से लोगों को मिलेगी राहत: डॉ. मनीषपूर्णिया के धरती पर फिरदौस ने लहराया अरवल जिला का परचमभारत लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की 104वीं जयंती पर जदयू परिवार ने दी श्रद्धांजलिकेंद्र सरकार के बजट सामने आने के बाद शेयर मार्केट में भारी गिरावट…समानता, सद्भावना और करुणा से समाज को एक सूत्र में बंधने वाले थे संत रविदाससंत रविदास जी हिन्दू समाज के महान स्तंभ थे: चारों धाम मिश्रानई दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं रेलवे संघर्ष समिति के लोगहड़ताल पर गए CO पर सरकार सख्त, ‘नो वर्क नो पे’ से लेकर बंगला खाली कराने तक के संकेतरेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडर
Crime Newsपश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

साढ़े तीन सौ ग्राम अफीम के साथ इंडो नेपाल बार्डर से तस्कर गिरफ्तार 

बेतिया मैनाटांड संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

मैनाटाड़: भंगहा पुलिस और नगरदेही एस‌एसबी के संयुक्त कार्रवाई में साढ़े तीन सौ ग्राम अफीम के साथ एक तस्कर को धर दबोचा गया। भंगहा थानाध्यक्ष राहुल प्रसाद मांझी ने बताया कि शनिवार की रात मैं स्वयं पुलिस बल के साथ सिसवा के पास गश्त पर था।

तभी सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के नगरदेही गांव के पास भारत नेपाल पिलर संख्या 421/09 के करीब से एक संदिग्ध व्यक्ति नेपाल की तरफ से आने वाला है।

तुरंत मेरे नेतृत्व में एक टीम बनाकर नगरदेही एस‌एसबी के असिस्टेंट कमांडेंट निर्मल चकमा को कारवाई में सहयोग के लिए अनुरोध किया।

भंगहा पुलिस और नगरदेही एस‌एसबी के सहयोग से नेपाल से आते उस संदिग्ध व्यक्ति को रोकने का इशारा किया गया ।लेकिन वह व्यक्ति पीछे मुड़कर भगाने का प्रयास किया ।

मौके पर मौजूद पुलिस और एस‌एसबी के जवानों ने उस संदिग्ध व्यक्ति को खदेड़ कर पकड़ लिया । पकड़े गये व्यक्ति के पास जब उसका नाम पूछा गया तो अपना नाम अभिषेक कुमार घर साठी धान क्षेत्र के शेख टोला कटहरी बताया ।

नगरदेही एस‌एसबी के दो जवानों की उपस्थिति में पकड़े गये अभिषेक कुमार की जब जांच की गयीतो उसके पास से एक झोला मिला । जांच के दौरान झोला के अंदर अफीम जैसा मादक पदार्थ पाया गया।

जिसका वजन साढ़े तीन सौ ग्राम हुआ। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत कांड दर्ज कर अफीम तस्कर अभिषेक कुमार को न्यायिक हिरासत बेति भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान अफीम तस्कर अभिषेक कुमार ने बताया कि इस अफीम को चेन्नई ले जाना था। जब्त अफीम की अंतरराष्ट्रीय कीमत साढे़ तीन लाख रुपये आंकी गयी है।

कारवाई में थानाध्यक्ष के अलावे दरोगा मुकेश कुमार पासवान, जमादार सुरेंद्र पासवान,भीम यादव, रामेश्वर यादव, डीएपी सिपाही दीपक कुमार,नीरज कुमार,एस‌एसबी के अशोक बौरी,अशोक कुमार, भूपेंद्र सिंह डंगवाल और राजेंद्र ग्रोवर शामिल रहें।

Check Also
Close