[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

आर्थिक रूप से इस नए बजट से लोगों को मिलेगी राहत: डॉ. मनीषपूर्णिया के धरती पर फिरदौस ने लहराया अरवल जिला का परचमभारत लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की 104वीं जयंती पर जदयू परिवार ने दी श्रद्धांजलिकेंद्र सरकार के बजट सामने आने के बाद शेयर मार्केट में भारी गिरावट…समानता, सद्भावना और करुणा से समाज को एक सूत्र में बंधने वाले थे संत रविदाससंत रविदास जी हिन्दू समाज के महान स्तंभ थे: चारों धाम मिश्रानई दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं रेलवे संघर्ष समिति के लोगहड़ताल पर गए CO पर सरकार सख्त, ‘नो वर्क नो पे’ से लेकर बंगला खाली कराने तक के संकेतरेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडर
Crime Newsपश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

तीसरे दिन इनरवा में नहर से उपलते मिला डूबे युवक का शव

बेतिया मैनाटांड संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

मैनाटाड़: इनरवा थाना क्षेत्र के सकरौल गांव के समीप दोन नहर में रविवार की शाम डूबे युवक का शव तीसरे दिन मंगलवार को तीन किलोमीटर दूर इनरवा थाना के समीप दोन नहर में मिला ।

मंगलवार के अहले सुबह नहर में एक शव को उपलते लोगों ने देखा। लोगों ने मामले की सूचना इनरवा पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची इनरवा पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को नहर से निकलवाया। तब तक नहर में डूबे मुकेश राउत के परिजन भी इनरवा पहुंच गये।काफी संख्या में लोग भी मौके पर मौजूद रहें।

परिजनों ने शव की शिनाख्त मुकेश राउत के रूप में की। तीसरे दिन शव मिलते ही परिजनों में चित्कार मच गया। परिजनों का रोते रोते-रोते बुरा हाल था।

मौके पर मौजूद लोगों ने परिजनों को ढांढस बंधाया। इधर इनरवा थानाध्यक्ष बसंत कुमार ने बताया की शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेज दिया गया है। पुलिस मामले मे अग्रतर कार्रवाई कर रही है।

उधर सीओ आशीष आनंद ने बताया कि नहर में डूबे युवक के परिजनों को आपदा विभाग से मुआवजा दिलाने के प्रतिवेदन तैयार कर भेजा जा रहा है।जल्द ही मुआवजा परिजनों को दिया जायेगा।

Check Also
Close