[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

बाबा झुमराज धाम पहुंचे पूर्व मंत्री सुमित सिंह, कार्तिक महोत्सव की भव्यता देख कमेटी को दी बधाईशादी-विवाह समारोह में कुंडवाचैनपुर पुलिस की निगरानी, असामाजिक तत्वों को दी सख्त चेतावनीकुंडवाचैनपुर में देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ दो युवक गिरफ्तारबाबा झुमराज धाम में कार्तिक महोत्सव का भव्य आयोजन, रामकथा और शिव विवाह की झांकी देखने उमड़े हजारों श्रद्धालुहत्या के प्रयास के मामले में जितना पुलिस ने दो नामजद अभियुक्तों को किया गिरफ्तारजितना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 207 लीटर नेपाली कस्तूरी शराब के साथ तीन गिरफ्तारगंगा स्नान से पहले बागमती नदी पर सुरक्षा व्यवस्था की मांग, दोनों किनारों पर बैरिकेडिंग जरूरीअरवल के हिमांशु राज बने पायलट, बढ़ाया जिले का मान; युवाओं के लिए बने प्रेरणा23 नवंबर की शाम अरवल में जगमगाएंगे दीप, दीपोत्सव के साथ होगा सुशासन दिवस का स्वागतबाबा झुमराज धाम पहुंचे जमुई सांसद अरुण भारती, माथा टेककर जिलेवासियों के लिए मांगी दुआ
पटनापुरस्कारबिहारराज्य

मंडल रेल प्रबंधक, DRM दानापुर जयंत चौधरी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले 12 रेल कर्मचारियों को (संरक्षा पुरुष्कार) से किया सम्मानित

DRM जयंत रेल कर्मचारियों का हमेशा बढ़ाते हैं मनोबल

बिहार राज्य संवाददाता बीरेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

आज मंडल रेल प्रबंधक,दानापुर जयंत कुमार चौधरी द्वारा संरक्षा की दिशा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले,12 रेलकर्मियों को मंडल कार्यालय में दानापुर मंडल के अलग-अलग रेलखंडो पर माह अगस्त-2024 में संभावित दुर्घटनाओं को रोकने एवं संरक्षा हेतु “प्रशस्ति पत्र एवं संरक्षा पुरूस्कार”देकर पुरूस्कृत किया गया है।

इन रेलकर्मियों द्वारा रेल फ्रैक्चर, टूटा एसईजे,ट्रेन परिचालित करते समय मोटरसाईकिल कि अनाधिकृत प्रवेश पर इमरजेंसी ब्रेक लगाना,ब्रेक बाईडिंग इत्यादि को समय रहते चिन्हित किया, जिससे कि होनेवाली संभावित दुर्घटना को टाला जा सका।

पुरूस्कृत किये गये रेलकर्मी क्रमशः रविन्द्र कुमार, टीएमजी/जहानाबाद, बिगन कुमार, टीएमजी, दिलदारनगर, उदय कुमार, लोको पायलट मेल, दानापुर, नलिनी भूषण मिश्रा, सहायक लोको पायलट, दानापुर, श्री चंदन कुमार शर्मा, पोर्टर, बख्तियापुर जं., मुकेश कुमार, पोर्टर

बाढ, सिद्धेश्वर कुमार, पोर्टर, मोर, अनंत कुमार झा, तकनीशियन, दानापुर, अजय कुमार, वेल्डर, टीएस, दानापुर, सुरेन्द्र कुमार गोण्ड,सिग्नल मेन्टेनर,2 दानापुर, अजित कुमार,एसआईएम/राजगीर एवं श्री सत्येन्द्र प्रसाद,वरिष्ठ खण्ड अभियंता/कर्षण- वितरण, दानापुर हैं।

मौके पर मंडल रेल प्रबंधक ने,पुरूस्कृत हुए रेलकर्मियों की सजगता एवं कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की।

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक(इन्फ्रा) अनुपम कुमार चंदन एवं वरीय मंडल संरक्षा अधिकारी गौरव कुमार उपस्थित हुए।

Check Also
Close