[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

बाबा झुमराज धाम में कार्तिक महोत्सव का भव्य आयोजन, रामकथा और शिव विवाह की झांकी देखने उमड़े हजारों श्रद्धालुहत्या के प्रयास के मामले में जितना पुलिस ने दो नामजद अभियुक्तों को किया गिरफ्तारजितना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 207 लीटर नेपाली कस्तूरी शराब के साथ तीन गिरफ्तारगंगा स्नान से पहले बागमती नदी पर सुरक्षा व्यवस्था की मांग, दोनों किनारों पर बैरिकेडिंग जरूरीअरवल के हिमांशु राज बने पायलट, बढ़ाया जिले का मान; युवाओं के लिए बने प्रेरणा23 नवंबर की शाम अरवल में जगमगाएंगे दीप, दीपोत्सव के साथ होगा सुशासन दिवस का स्वागतबाबा झुमराज धाम पहुंचे जमुई सांसद अरुण भारती, माथा टेककर जिलेवासियों के लिए मांगी दुआकुंडवाचैनपुर में 340 ग्राम गांजा के साथ 84 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तारकुंडवाचैनपुर में चोरी की तीन बाइक बरामद, पुलिस को देखकर नेपाल की ओर भागा आरोपीकुंडवाचैनपुर में 600 लीटर नेपाली शराब बरामद, तस्करों की बड़ी खेप ले जाने की थी तैयारी
टॉप न्यूज़देशपश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

बॉर्डर पर नो मैन्स लैंड से हटेगा अतिक्रमण, दी गयी नोटिस 

बेतिया मैनाटांड संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

मैनाटाड़: प्रखंड अंतर्गत भंगहा में इंडो-नेपाल बॉर्डर पर नो मैन्स लैंड से अतिक्रमण हटेगा। इसको लेकर अंचल प्रशासन और एस‌एसबी ने रणनीति तैयार कर ली है।

अतिक्रमणकारियों को प्रशासन समझायेगा कि वे स्वत: अतिक्रमण हटा ले। समझाने पर भी अतिक्रमण नहीं हटाया तो उनके खिलाफ सख्ती होगी।

अतिक्रमण हटाने को लेकर शनिवार को सीओ आशीष आनंद और नगरदेही एस‌एसबी के असिस्टेंट कमांडेंट निर्मल चकमा ने भंगहा में नो मैंस लैंड पर हुये अतिक्रमण का जायजा लिया।

सीओ ने बताया कि मैन्स लैंड पर खेती योग्य भूमि और झोपड़ी या फिर मकान हो उसकी सुची तैयार कर कागजातों की जांचोपरात अतिक्रमणमुक्त करने का निर्देश दिया गया है।

अतिक्रमण कारियों को नोटिस दे दिया गया है।तय समय के अंदर अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो प्रशासन अतिक्रमण कारियों के विरुद्ध सख्ती से निपटेगा।

सीओ ने बताया कि हर हाल में नो मैंस लैंड अतिक्रमण मुक्त होगा।भंगहा के अलावे इनरवा,खमिहा,भेड़िहरवा आदि सीमावर्ती क्षेत्रों में भी नो मैंस लैंड से अतिक्रमण हटाने की मुहिम शुरू की जायेगी।

अंचल प्रशासन के इस सख्ती से अतिक्रमण कारियों में हड़कंप की स्थिति है। उल्लेखनीय है कि नो मैंस लैंड पर बहुत दिनों से झोपड़ी आदि बनाकर कर अतिक्रमण किया गया है। वहीं नो मैंस लैंड को खेती भी की जा रही है।

Check Also
Close